कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन-Cholesterol Badhne Par Nahi Karna Chaiye In Chizo Ka Sevan

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन(फोटो-Sportskeeda hindi)
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन(फोटो-Sportskeeda hindi)

आजकल की अनियमित जीवनशैली और गलत खान-पान की वजह से ज्यादातर लोग बढ़ते कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की वजह से परेशान हैं। शरीर में कोलेस्ट्रॉल दो तरह के होते हैं, एक होता है अच्छा (Good Cholesterol) कोलेस्ट्रॉल जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। एक होता है खराब कोलेस्ट्रॉल जो हमारे शरीर के लिए बहुत खतरनाक साबित होता है। अगर हमारे शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) की मात्रा बढ़ती है, तो इससे हार्ट की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से हार्ट अटैक की संभावना भी काफी हद तक बढ़ जाती है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर सिर्फ पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। जंक फूड या स्ट्रीट फूड के सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बहुत तेजी से बढ़ता है। जानिए कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन (Cholesterol Badhne Par Nahi Karna Chaiye In Chizo Ka Sevan In Hindi)

तली भुनी चीज न खाएं

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर तली-भुनी चीजों (fried) का सेवन नहीं करना चाहिए। जैसे फ़्रेंच फ्राइज, फ्राइड चिकन, चिप्स जैसी चीजे कोलेस्ट्रॉल से भरपूर होती हैं। इसको खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर तेजी से बढ़ता है।

नारियल का न करें सेवन

हार्वर्ड हेल्थ के अनुसार जिन लोगों का बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल ज्यादा बढ गया हो, उनको नारियल तेल या नारियल (Coconut) से बनी किसी भी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि नारियल और पाम तेल दोनों में ही सैचुरेटेड फैट होता है। जो बैड कोलेस्ट्रॉल को बहुत तेजी से बढ़ाता है।

नमक का सेवन सीमित मात्रा में करें

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर नमक (Salt) का सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए। क्योंकि अगर आप नमक का ज्यादा सेवन करते हैं, तो ,कोलेस्ट्रॉल के साथ-साथ ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर सेंधा नमक का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है।

डेयरी उत्पाद का न करें सेवन

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर अधिक संतृप्त वसा वाले डेयरी उत्पाद (Dairy Products) का सेवन नहीं करना चाहिए। जैसे बटर, पनीर, दूध, चीज, क्रीम, आइसक्रीम इन सभी चीजों का सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर तेजी से बढ़ सकता है।

मीठी चीजों का नहीं करना चाहिए सेवन

कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर मीठी चीजें नहीं खानी चाहिए। क्योंकि ज्यादा मीठा खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है और अच्छा कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।