औषधीय गुणों से भरपूर है नारियल, जानिए फायदे

औषधीय गुणों से भरपूर है नारियल, जानिए फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
औषधीय गुणों से भरपूर है नारियल, जानिए फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

नारियल (Coconut) एक ऐसा फल है जिसे शुभ माना जाता है। इसलिए पूजा-पाठ के अवसरों पर इसका प्रयोग उपयोग किया जाता है। यह कई तरह के औषधीय गुणों से भरपूर हैं। इसमें पोटैशियम, फाइबर, कैल्शियम व मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये कई बीमारियों के इलाज में भी काम आता है। कच्चा नारियल, पक्का नारियल, नारियल पानी और नारियल का तेल के अनेक लाभ पाए गए हैं। नारियल में कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrate), प्रोटीन (protein), फाइबर (fiber), मिनरल्स (minerals), विटामिन (Vitamins) और सभी पौष्टिक तत्व (nutrients) अच्छी मात्रा में उपलब्ध होते हैं।

नारियल में उच्च मात्रा में सैचुरेटेड फैट्स होती है लेकिन ये हानिरहित होते हैं। इनमें मध्यम श्रृंखला ट्राइग्लिसराइड्स (Triglycerides) होते हैं जो मध्यम लंबाई के फैटी एसिड होते हैं। ये पाचन तंत्र से सीधे लिवर में जाते हैं और आगे चलकर कीटोन बॉडी में बदल जाते हैं। ये फैटी एसिड शरीर द्वारा अलग तरह से अवशोषित होते हैं। यह मिर्गी और अल्जाइमर जैसे मस्तिष्क विकारों पर चिकित्सीय प्रभाव डाल सकता है। इस लेख में नारियल के औषधीय गुण (Medicinal Properties) और फायदे (Advantages) बताए गए हैं।

औषधीय गुणों से भरपूर है नारियल, जानिए फायदे : Health Benefits Of Coconut In Hindi

1. नाक से खून निकलने पर कच्चे नारियल का पानी नियमित रूप से पीना चाहिए। साथ ही खाली पेट नारियल के सेवन से भी रक्त का बहाव रुक जाता है।

2. नारियल के पानी में खीरे का रस मिलाकर सुबह-शाम नियमित रूप से लगाने से चेहरे के दाग मिट जाते हैं या नारियल के तेल में नींबू का रस अथवा ग्लिसरीन मिलाकर चेहरे पर लगाने से भी मुहाँसे मिट जाते हैं।

3. अक्सर महिलाओं में खून की कमी के कारण एनीमिया की शिकायत हो जाती है। नारियल खाने से शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है।

4. पेट में कीड़े होने पर रोजाना नाश्ते के समय एक चम्मच पिसा हुआ नारियल का सेवन करने से पेट के कीड़े मर जाते हैं। नारियल व पुदीने की चटनी खाने से पेट से जुड़े कई रोगों में राहत मिलती है।

5. नारियल की गिरी में बादाम, अखरोट एवं मिश्री मिलाकर सेवन करने से स्मृति में वृद्धि होती है। नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाने से रूसी एवं खुश्की से छुटकारा मिलता है।

6. रात के भोजन के बाद नियमित रूप से आधा गिलास नारियल पानी पीने से पाचन क्रिया में फायदा होता है और अनिद्रा जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

7. स्त्रियों की मासिक धर्म अनियमितता से जुड़ी कोई भी समस्या हो तो रोजाना लगभग दस ग्राम गीला नारियल खाएं व साथ में गाय का दूध पिएं।

8. नारियल पाचन और आंत्र विकारों से जुड़े अन्य लक्षणों को लाभ पहुंचाता है। यह डाइट्री फाइबर प्रदान करते हुए पोषक तत्वों और मिनरलों के अवशोषण का समर्थन करता है। यह उल्टी और मतली को भी कम करता है।

youtube-cover

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।