न्यूट्रिशनिस्ट से जानें कोरोना से ठीक होने के बाद कैसे वापस लाए स्वाद और सूंघने की शक्ति

फोटो- indian women
फोटो- indian women

देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हर रोज हजारों लोग संक्रमित हो रहे हैं। इस वायरस से लोगों को बचने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है। हर रोज कई डॉक्टर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हैं और लोगों को जागरूक कर रहे हैं। कोरोना वायरस की वजह से लोग अपने स्वाद और सूंघने की शाक्ति खो रहे हैं।

ये भी पढ़ें: खाली पेट बेल का जूस पीने के फायदे: khali pet bel ka juice peene ke fayde

इस वायरस के बाद लोगों को अपने खान पान का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। हाल ही में न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा ने अपने इंस्टाग्राम पर कोविड मरीजों के एक वीडिया शेयर किया, जिसमें वह कोरोना से सही हुए लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बता रही हैं कि उन्हें अपनी डाइट में क्या-क्या शामिल करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: रात को सोते समय अजवाइन खाने के फायदे: raat ko sote samay ajwain khane ke fayde

न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि,कोरोना से ठीक होने के बाद लोगों में थकान, नींद न आने से समस्या. हैडेक जैसी समस्या देखने को मिल रही है। वहीं स्वाद और स्मेल भी जा रहा है। आइए न्यूट्रिशनिस्ट से जानते हैं स्वाद और सूंघने की शाक्ति वापस लाने का तरीका।

ये भी पढ़ें: अजवाइन के पानी के फायदे: awain ke pani ke fayde

इस समस्या को दूर करने के लिए लोगों को अपने आहार में अल्फा एसिड औऱ विटामिन ए को शामिल करना चाहिए। इन दोनों चीजों को अपने पोषण में शामिल करने से व्यक्ति अपनी सूंघने की शक्ति और स्वाद वापस पा सकता है। बता दें कि अल्फा एसिड को आप चावल, ब्रोकली, मटर, आलू, गाजर, पालक, पत्ता गोभी, खमीर, रतालू जैसी चीजों के जरिए प्राप्त कर सकते हैं। वहीं विटामिन ए पाने के लिए आप अपनी डाइट में दूध और दही को शामिल करें।