कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए रोज करें ये एक्सरसाइज : Cholesterol Kam Karne Ke Liye Roj Kare Ye Exercise

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए रोज करें ये एक्सरसाइज, (फोटो - sportskeeda hindi)
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए रोज करें ये एक्सरसाइज, (फोटो - sportskeeda hindi)

शरीर में कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) बढ़ने पर व्यक्ति को दिल की बीमारियों होने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के जमा होने से आगे चलकर आपको हाई बीपी , हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी समस्या हो सकती है। शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) बढ़ने पर शुरुआत से ही कई तरह के लक्षण दिखने शुरू हो जाते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज (Exercises) करना बहुत जरूरी है। वहीं शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप अपनी खानपान की आदत में सुधारने के साथ रोजाना एक्सरसाइज कर सकते हैं, चलिए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आपको कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए रोज करें ये एक्सरसाइज

ब्रिस्क वॉक - शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए रोजाना तेजी से चलना या ब्रिस्क वॉक करना व्यक्ति के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बता दें रोजाना ब्रिस्क वॉक (brisk walk) करने से शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल कम होता है। वहीं इससे हार्ट से जुड़ी समस्याओं का जोखिम भी कम होता है।

रनिंग - शरीर में बढ़ें हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए रनिंग (running) करना बहुत फायेदमंद है। रोजाना कुछ किलोमीटर तक रनिंग करने से आप वजन और कोलेस्ट्रॉल दोनों को ही कंट्रोल कर सकते हैं।

साइकिलिंग करें - कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप रोजाना साइकिलिंग कर सकते हैं। साइकिलिंग (cycling) शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए आप रोजाना कुछ किलोमीटर तक साइकिल चला सकते हैं।

योग - शरीर को रोगों से दूर और हेल्दी बनाने के लिए रोजाना योगासनों (yoga) का अभ्यास करना बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप शरीर में बढ़ें हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करना चाहते हैं तो रोजाना योग करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan