आंखों की सूजन से न हों परेशान, अपनाएं ये कारगर घरेलू नुस्खे 

आंखों की सूजन से न हों परेशान, अपनाएं ये कारगर घरेलू नुस्खे
आंखों की सूजन से न हों परेशान, अपनाएं ये कारगर घरेलू नुस्खे

खूबसूरत आंखे होना सबका सपना होता है। सभी लोग चाहते हैं कि उनकी आंखें सुंदर दिखे। लेकिन कई बार कुछ लोगों को बिना कारण ही आंखों में सूजन बनी रहती है और ज्यादातर ये सूजन सुबह सोकर उठने पर रहती है या एलर्जी के कारण, नींद पूरी न होने के कारण, या फिर थकान की वजह से भी आंखों में सूजन आ जाती हैं, जो दिखने में बेहद ही खराब लगती है। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपाय को अपनाकर आंखों की सूजन से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं, आंखों की सूजन को कम करने का घरेलू तरीका-

आंखों की सूजन से न हों परेशान, अपनाएं ये कारगर घरेलू नुस्खे - Do not be troubled by eye inflammation, follow these effective home remedies In Hindi

ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं (Drink more water) - कई बार आंखों की सूजन के पीछे का कारण होता है काफी कम मात्रा में पानी पीना। पानी हमारी बॉडी को हाइड्रेटेड रखती है। जिससे हमारे शरीर के सारे टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। वहीं अगर सही से पानी न पिया जाए तो आंखो के सूजन का कारण भी बन सकता है।

खीरा है उपयोगी (Cucumber is useful) - आंखों की सूजन कम करने के लिए खीरा बहुत उपयोगी होता है। खीरा में एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं जो आंखों की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। वहीं खीरा तासीर में ठंडा होता है इसलिए भी ये सूजन में काफी आराम दिलाता है। खीरा को आप गोल गोल छोटे टुकड़ों में काटकर आंखों पर लगा सकते हैं।

आंखों में डालें ठंडा पानी (Pour cold water in the eyes) - आंखों की सूजन में अगर आप ठंडा पानी डालते हैं, तो इससे सूजन कम हो जाएगी। इसको आपको रोजाना करना है तो सूजन कम हो सकेगी।

एलोवेरा का करें उपयोग (Use aloe vera) - एलोवेरा बहुत गुणकारी होता है। एलोवेरा का सेहत के लिए भी कई फायदे होते हैं। इसके एंटी इंफ्लामेटरी गुण आंखों की सूजन के लिए बहुत कारगर होता है। जब भी आपको आंखों में सूजन आए, तो आंखों में एलोवेरा जेल से हल्के हाथों से मसाज करलें। ऐसा करने से सूजन खत्म हो जाएगी।

गुलाब जल (Rose water) - गुलाब जल चेहरे की चमक लिए बहुत अच्छा होता है। क्योंकि गुलाब जल ठंडा होता है इसलिए इसको आंखों पर लगाने से आंखों की सूजन से बहुत जल्द आराम मिल सकता है। इसके लिए आपको बस एक रुई में गुलाब जल लेकर 1 से 15 मिनट तक आंखों पर रखना है। ऐसा करने से आंखों को ठंडक मिलेगी और सूजन कम हो जाएगी। गुलाब जल अगर घर का बना हो, तो और भी अच्छा होता है।

विटामिन ई की गोलियां (Vitamin e pills) - बाजार में हरे रंग की विटामिन इ की कैप्सूल उपलब्ध रहती है जिसका इस्तेमाल करने से आंखों की सूजन कम की जा सकती है। इसके लिए आप 1 या 2 कैप्सूल को लेकर उसके लिक्विड को आंखों पर हल्के हाथ से 2 से 3 मिनट तक मसाज करें और ऐसे ही उसे छोड़ दें। ये सूजन को कम करने में मदद करेगा।

अच्छा खाना और फलों का सेवन (Good food and fruits) - आंखों की सूजन न हो इसके लिए आप खाने में ऐसी चीजें खाएं जिससे विटामिन मिले। साथ ही ज्यादा से ज्यादा फलों का सेवन करें। जो सेहत के लिए भी बहुत अच्छा होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki