इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए पिएं ये 7 जूस- Immunity Boost Karne Ke Liye Piye Ye Juice

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए पिएं ये जूस(फोटो-Sportskeeda hindi)
इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए पिएं ये जूस(फोटो-Sportskeeda hindi)

शरीर तब स्वस्थ रहता है, जब हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत (immune system strong) होता है। क्योंकि इम्यूनिटी हमारे शरीर को बाहरी बैक्टीरिया और वायरस से सुरक्षित रखने में मदद करता है। वहीं, अगर हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानि इम्यूनिटी कमजोर हो जाए, तो हम किसी भी संक्रमण की चपेट में आसानी से आ सकते हैं। साथ ही आप कई गंभीर बीमारियों के शिकार भी हो सकते हैं। इसलिए इम्यूनिटी को मजबूत रखना जरूरी होता है। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए विटामिन सी, विटामिन ए, जिंक जैसे तत्व अहम भूमिका निभाते हैं और ये सभी तत्व फलों और सब्जियों में आसानी से मिल जाते हैं। इसलिए अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन फलों और सब्जियों के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। जिससे आपका शरीर वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में सक्षम हो जाता है। आइए जानते हैं इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कौन-कौन से जूस पीने चाहिए।

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए पिएं ये 7 जूस

संतरे का जूस- इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए संतरे के जूस (Orange Juice) का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि संतरे में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप नियमित रूप से संतरे के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है।

कीवी जूस- कीवी फल विटामिन सी से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप कीवी के जूस (Kiwi Juice) का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। साथ ही कीवी के जूस का सेवन कई बीमारियों को दूर करने में भी मददगार साबित होता है।

मौसंबी का जूस- मौसंबी के जूस (Mosambi juice) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मौसंबी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। साथ ही मौसंबी में विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसलिए अगर आप मौसंबी के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। साथ ही मौसंबी का जूस एनर्जी भी बनाए रखता है।

अनार का जूस- अनार का जूस (Pomegranate juice) पोषक तत्वों का भंडार होता है, साथ ही अनार का जूस एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है। इसलिए अगर नियमित रूप से अनार के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। साथ ही शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर भी बढ़ता है।

टमाटर जूस- टमाटर में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप टमाटर के जूस (Tomato Juice) का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। साथ ही टमाटर के जूस का सेवन करने से स्किन पर भी ग्लो आता है।

खीरा का जूस- गर्मी के मौसम में इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए खीरे के जूस (Cucumber juice) का सेवन लाभदायक साबित होता है। क्योंकि खीरा एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप खीरे के जूस का सेवन करते हैं, तो इम्यूनिटी मजबूत होती है। साथ ही शरीर हाइड्रेट भी रहता है।

चुकंदर और गाजर का जूस- चुकंदर और गाजर (Beetroot and Carrot Juice) दोनों ही सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। लेकिन अगर आप चुकंदर और गाजर के जूस का सेवन करते है, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। साथ ही कई बीमारियां भी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।