अगर आप भी रोज पीते हैं ये चीजें, तो लिवर को पहुंच सकता है नुकसान-In Chizo Ko Roj Pine Se Liver Ko Pahuchta Hai Nuksan

अगर आप भी पीते हैं रोज ये चीजें, तो लिवर को पहुंच सकता है नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
अगर आप भी पीते हैं रोज ये चीजें, तो लिवर को पहुंच सकता है नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

लिवर (Liver) हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है, क्योंकि लिवर हमारे शरीर में खाने को पचाने से लेकर पोषक तत्वों को स्टोर करने का काम करता है। साथ ही लिवर हमारे शरीर के विषाक्त पदार्थों को निकालने का काम भी करता है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए लिवर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ऐसी चीजें भी होती है, जिसका सेवन अगर आप रोज करते हैं, तो आपके लिवर को काफी नुकसान पहुंचता है। जिससे आपको लिवर संबंधी बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है। जानिए कौन सी चीजों को रोज पीने से लिवर को नुकसान पहुंचता है।

अगर आप भी रोज पीते हैं ये चीजें, तो लिवर को पहुंच सकता है नुकसान (In Chizo Ko Roj Pine Se Liver Ko Pahuchta Hai Nuksan In Hindi)

सॉफ्ट ड्रिंक

सॉफ्ट ड्रिंक (soft drink) का अधिक मात्रा में सेवन करने से लिवर को नुकसान पहुंच सकता है। गर्मी के मौसम में अक्सर लोग सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन करते हैं, लेकिन सॉफ्ट ड्रिंक का रोज सेवन करने से आप फैटी लिवर के शिकार हो सकते हैं।

अल्कोहल

अल्कोहल (alcohol) का ज्यादा सेवन करने से लिवर को नुकसान पहुंच सकता है। क्योंकि अल्कोहल लिवर पर सीधा असर डालता है। इसलिए जो लोग अल्कोहल का रोज सेवन करते हैं, उनको लिवर संबंधी बीमारी होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है।

सोडा

अक्सर लोग गर्मी के मौसम में खाना खाने के बाद सोडा (Soda) का सेवन करते हैं, लेकिन अगर आप रोजाना सोडा का सेवन करते हैं, तो इससे आपके लिवर को नुकसान पहुंच सकता है। क्योंकि इससे आपको फैटी लिवर की शिकायत हो सकती है।

चाय या कॉफी

चाय (Tea) या कॉफी (Coffee) का ज्यादातर लोग रोज सेवन करते हैं, लेकिन चाय या कॉफी का अधिक मात्रा में सेवन करने से आपके लिवर को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए दिनभर में एक या दो कप से ज्यादा चाय का सेवन नहीं करना चाहिए।

इन चीजों से भी पहुंचता है लिवर को नुकसान

- चीनी का अधिक मात्रा में सेवन करने से

- नमक का अधिक मात्रा में सेवन करने से

- पेन किलर अधिक खाने से

- बेक्ड फूड का अधिक मात्रा में सेवन करने से

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।