दूध में मुनक्का मिलाकर पीने के जबरदस्त फायदे-Dudh Me Munakka Milakar Pine Ke Jabardast Fayde

दूध में मुनक्का मिलाकर पीने के जबरदस्त फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
दूध में मुनक्का मिलाकर पीने के जबरदस्त फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दूध (Milk) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए बच्चे हो या बड़े दूध का सेवन सभी को करना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि अगर आप दूध में मुनक्का (Munakka) मिलाकर पीते हैं, तो इससे आपके स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचते हैं। जी हां अगर आप दूध में मुनक्का मिलाकर सेवन करते हैं, तो इससे आप कई बीमारियों के शिकार होने से भी बच सकते हैं। क्योंकि दूध और मुनक्का दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। दूध में प्रोटीन, कैल्शियम विटामिन ए, डी, के और ई, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयोडीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं, मुनक्का में विटामिन ए, बीटा कैरोटीन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण मौजूद होते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। जानिए दूध में मुनक्का मिलकार पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

दूध में मुनक्का मिलाकर पीने के जबरदस्त फायदे (Dudh Me Munakka Milakar Pine Ke Jabardast Fayde In Hindi)

एनीमिया की शिकायत होती है दूर

दूध में मुनक्का मिलाकर पीने से एनीमिया (Anemia) की शिकायत दूर होती है। क्योंकि मुनक्का में आयरन की मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप दूध के साथ मुनक्का का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में हीमोग्लोबिन की स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

हड्डियां होती हैं मजबूत

दूध में मुनक्का मिलाकर पीने से हड्डियां (Bones) मजबूत होती हैं। क्योंकि दूध और मुनक्का दोनों ही में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए अगर आप रोजाना दूध में मुनक्का मिलकार पीते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ ही जोड़ों के दर्द से भी छुटकारा मिलता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है

जो लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं, तो उनकी रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता कमजोर होती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करन के लिए उनको रोजाना एक गिलास दूध में मुनक्का मिलाकर पीना चाहिए। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

आंखों के लिए फायदेमंद

दूध में मुनक्का मिलाकर सेवन करना आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मुनक्के में बीटा कैरोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए अगर आप रोजाना मुनक्का और दूध का सेवन करते हैं, तो इससे आंखों की रोशनी तेज होती है।

वजन बढ़ता है

शारीरिक रूप से कमजोर लोगों के लिए मुनक्का और दूध काफी फायदेमंद होता है। इसलिए जिन लोगों को वजन (Weight) बढ़ाना हो, उनको रोजाना एक गिलास दूध में 4-5 मुनक्का मिलाकर पीना चाहिए। ऐसा करने से वजन आसानी से बढ़ जाता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

दूध और मुनक्का का सेवन स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें एंटीआक्सीडेंट गुण मौजूद होता है। इसलिए अगर आप दूध में मुनक्का मिलाकर पीते हैं, तो इससे स्किन हेल्दी रहती है। साथ ही स्किन संबंधी कई परेशानियां भी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava