सुबह खाली पेट कौन सा फल खाएं, कौन सा नहीं- Subah Khali Pet Kon Sa Fal Khaye, Kon Sa Nahi

सुबह खाली पेट कौन सा फल खाएं, कौन सा नहीं(फोटो-Sportskeeda hindi)
सुबह खाली पेट कौन सा फल खाएं, कौन सा नहीं(फोटो-Sportskeeda hindi)

फलों (Fruits) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि फल विटामिन और मिनरल से भरपूर होते है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ फल ऐसे भी होते हैं, जिनका सुबह खाली पेट सेवन स्वास्थ्य को ज्यादा लाभ पहुंचाता है। जी हां अगर आप इन फलों का सुबह खाली पेट सेवन करते हैं, तो इससे आप कई बीमारियों के शिकार होने से बच सकते हैं। सुबह खाली पेट फलों का सेवन करने से शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है। साथ ही इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। लेकिन कुछ फल ऐसे भी होते हैं, जिनका सुबह खाली पेट सेवन सेहत के लिए काफी नुकसादायक भी साबित होता है। इसलिए आइए जानते हैं सुबह खाली पेट कौन से फल का सेवन करना चाहिए और कौन से फल का सेवन नहीं करना चाहिए।

सुबह खाली पेट कौन सा फल खाएं, कौन सा नहीं

इन फलों का करें सुबह खाली पेट सेवन

पपीता- पपीता (Papaya) एक ऐसा फल है, जिसका अगर आप सुबह खाली पेट सेवन करते हैं, तो यह ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। पपीता का सुबह खाली पेट सेवन पेट के लिए सबसे ज्यादा लाभदायक साबित होता है। क्योंकि सुबह खाली पेट पपीता का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही पाचन संबंधी बीमारियां भी दूर होती है।

अमरूद- अमरूद (Guava) का सुबह खाली पेट सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सुबह खाली पेट अमरूद का सेवन करने से कब्ज की शिकायत दूर होती है। साथ ही सुबह खाली पेट अमरूद का सेवन आंखों को स्वस्थ रखता है और आंखों की रोशनी को तेज करने में मदद करता है।

सेब- सेब (Apple) का सुबह खाली पेट सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सुबह खाली पेट सेब का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। साथ ही सुबह खाली पेट सेब का सेवन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है।

कीवी- कीवी (Kiwi) एक सबसे ताकतवर फल माना जाता है, इसलिए अगर आप सुबह खाली पेट कीवी का सेवन करते हैं, तो इससे कई बीमारियां दूर होती है। कीवी में विटामिन सी मौजूद होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है, इसमें मौजूद फाइबर पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है। साथ ही सुबह खाली पेट कीवी का सेवन करने से स्किन भी हेल्दी रहती है।

अनार- अनार (Pomegranate) पोषक तत्वों का भंडार होता है, इसलिए अगर आप सुबह खाली पेट अनार का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में खून की कमी नहीं होती है। क्योंकि अनार में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। साथ ही अनार का सुबह खाली पेट सेवन कैंसर के खतरे को भी कम करने में मदद करता है।

इन फलों का न करें सुबह खाली पेट सेवन

संतरा- सुबह खाली पेट संतरा (Orange) का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें सिट्रिक एसिड पाया जाता है, इसलिए सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से पेट और सीने में जलन की शिकायत हो सकती है।

अंगूर- अंगूर (Grapes) में भी एसिड पाया जाता है, इसलिए अंगूर का भी सुबह खाली पेट सेवन नहीं करना चाहिए।

केला- केला (Banana) का अक्सर लोग सुबह खाली पेट सेवन करते हैं, लेकिन सुबह खाली पेट केले का सेवन नहीं करना चाहिए।

लीची- लीची (Lychee) का सुबह खाली पेट सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि अगर आप सुबह खाली पेट लीची का सेवन करते हैं, तो इससे उल्टी की शिकायत हो सकती है।

आम- आम (Mango) का सेवन भी सुबह खाली पेट करने से बचना चाहिए। क्योंकि आम का सुबह खाली पेट सेवन करने से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।