सुबह खाली पेट लहसुन और शहद खाने के फायदे : Subah Khali Pet  Lahsun Aur Shahad Khane Ke Fayde

सुबह खाली पेट लहसुन और शहद खाने के फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
सुबह खाली पेट लहसुन और शहद खाने के फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

लगभग सभी घरों के किचन में लहसुन (Garlic) और शहद (Honey) तो जरूर रहते हैं, लेकिन दादी-नानी के घरेलु उपचार के बारे में जानेंगे तो आप भी चौंक जाएंगे। लहसुन और शहद दोनो ही प्राकृतिक गुणों से भरपूर हैं। जहां लहसुन में कई प्रकार के औषधिय गुण होते हैं तो वहीं शहद में शरीर को जवां और ऊर्जा देने का काम करता है। लेकिन यदि दोनों को मिश्रण करके सेवन किया जाए तो आप कई बीमारियों से बच सकते हो। शहद में डूबे हुए लहसुन के सेवन से आप कई बीमारियों से भी बच सकती हैं। यह एक प्रकार का सूपर फूड है जो एंटीबायोटिक की तरह काम करता है और बॉडी को डिटॉक्स करके हर तरह के इंफेक्शन को भी दूर करता है। साथ ही इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता हैं। अगर आप लगातार एक हफ्ते तक शहद में डूबा हुआ लहसुन खाएंगी तो आपको अपने अंदर असर दिखने लगेगा।

सुबह खाली पेट लहसुन और शहद खाने के फायदे : Subah Khali Pet Lahsun Aur Shahad Khane Ke Fayde In Hindi

शहद और लहसुन का इस्‍तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है और इन दोनों के फायदों के बारे में हम सभी जानती हैं। लेकिन क्‍या आप जानती हैं कि अगर इन दोनों चीजों को एक साथ लिया जाए तो इसके फायदेमंद कई गुणा बढ़ जाते है। जी हां शहद अपने एंटी-बायेटिक और एंटी-बैक्‍टीरियल गुणों और लहसुन में एलिसिन और फाइबर की मौजूदगी के कारण हमें कई तरह के पोषक तत्‍व देता है। और इन दोनों को मिलाने से ये सारे फायदे हमें एक साथ मिल जाते हैं।

1. साइनस और सर्दी जुकाम के लिए घरेलु उपचार (Remedy for sinus and cold-cough)

यदि साइनस की समस्या या सर्दी जुकाम हो गया हो तो आप लहसुन और शहद को मिलाकर सेवन करें। ऐसा करने से शरीर के अंदर की गर्मी बढ़ती है जिससे ऐसे सभी रोग खत्म हो जाते हैं।

2. गले का इंफेक्शन ठीक करे (Prevents throat infection)

इंफेक्शन का गले में होना एक आम समस्या है। यह संक्रमण की वजह से होता है। शहद और लहसुन को एक साथ मिलाकर सेवन करने से गले की समस्याएं जैसे गले में सूजन, गले में खराश आदि दूर हो जाती है।

3. डायरिया (Diabetes)

यदि आपको या फिर घर में मौजूद शिशु को दस्त अधिक लग रहे हों तो आप लहसुन और शहद की थोड़ी सी मात्रा का सेवन करें। इससे डायरिया यानि दस्त की समस्या ठीक हो जाएगी और पेट भी संक्रामक बीमारियों से बचा रहेगा।

4. हृदय रोग (Prevents heart disease)

लहसुन और शहद को मिलाकर सेवन करने से दिल की बीमारी का खतरा कम हो जाता है। यही नहीं लहसुन और शहद का मिश्रण रक्त संचार को ठीक रखने के अलावा दिल की धमनियों में जमी वसा को भी खत्म कर देता है।

5. इम्युनिटी मजबूत करे (Strengthens immunity)

शरीर में बीमारियों के लगने की मुख्य वजह है हमारे शरीर के इम्यून तंत्र का गड़बड़ रहना या कमजोर रहना। इम्यून सिस्टम को यदि आप मजबूत बनाए रखना चाहते हो तो आप नियमित लहसुन और शहद से बने मिश्रण का सेवन करें।

6. फंगल इंफेक्शन ख़तम करे (Cures fungal infection)

शरीर में जब फंगल इंफेक्शन हो जाता है तब सारे शरीर में संक्रमित हो जाता है और शरीर धीरे-धीरे कमजोर हो जाता है। ऐसे में शहद और लहसुन को मिलाकर खाने से फंगल इंफेक्शन खत्म हो जाता है।

7. शरीर को डीटॉक्स कर (Detoxes the body)

लहसुन और शहद का मिश्रण शरीर की गंदगी को डीटॉक्स कर देता है। इससे शरीर की गंदगी बाहर निकल जाती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar
Be the first one to comment