अलसी और दही खाने के फायदे 

अलसी और दही खाने के फायदे  (फोटो - sportskeeda hindi)
अलसी और दही खाने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

अलसी के बीज और दही का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इनके सेवन से व्यक्ति कई समस्याओं को दूर कर सकता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और फास्फोरस पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। अलसी के बीज और दही में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी स्किन को जवां और खूबसूरत बनाए रखते हैं। यह बालों को मजबूत और घना बना सकता है। जानते हैं अलसी और दही फायदे।

अलसी और दही खाने के फायदे : Flaxseed And Curd Benefits In Hindi

पीरियड्स से जुड़ी समस्यां में -अक्सर महिलाओं को पीरियड्स के समय कई तरह की परेशानियों का कामना करना पड़ता है। इन परेशानियों को दूर करने के लिए दही और अलसी का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसके सेवन से अनियमित पीरियड्स की समस्या ठीक हो सकती है। इसे सुबह के नाश्ते में दही और अलसी के बीज का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है।

हार्मोनल असंतुलन के लिए - अगर किसी के हार्मोनल असंतुलन है तो इसे ठीक करने के लिए अलसी और दही का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से पीसीओडी और पीसीओएस के लक्षण ठीक हो सकते हैं। दही और अलसी में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं और एस्ट्रोजन के लेवल को संतुलित रखते हैं।

फर्टिलिटी की समस्या दूर करने के लिए - अगर किसी महिला को कंसीव करने में किसी तरह की परेशानी हो रही है, तो ऐसे में उसे रोजाना दही और अलसी के बीज का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से फर्टिलिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसलिए आपको अच्छी फर्टिलिटी के लिए अलसी के बीज और दही का सेवन करना चाहिए। इससे आप अंदर से स्ट्रेस फ्री महसूस करते हैं।

स्किन के लिए - अलसी और दही में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं। इसके अलावा अलसी के बीज में मौजूद कोलेजन और दही में मौजूद प्रोटीन नए सेल्स के निर्माण में काफी उपयोगी साबित हो सकता है। साथ ही अलसी में एसेंशियल ऑयल होता है, जिससे स्किन पर ग्लो आता है और त्वचा चमकदार बनती है।

वजन कम करने के लिए - अगर कोई व्यक्ति अपना वजन कम करना चाहता है तो उसके लिए अलसी और दही का सेवन फायदेमंद होता है। दरअसल अलसी के बीज में फाइबर पाया जाता है, वहीं दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जो आपके पेट के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। इससे आपका वजन भी नियंत्रित रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।