खाली पेट इन चीजों का करें सेवन, मिलेंगे जादुई फायदे - Foods To Be Eaten On Empty Stomach In Hindi

खाली पेट इन चीजों का करें सेवन, मिलेंगे जादुई फायदे (फोटो - sportskeedaहिंदी)
खाली पेट इन चीजों का करें सेवन, मिलेंगे जादुई फायदे (फोटो - sportskeedaहिंदी)

सुबह खाली पेट हमारा शरीर पौष्टिक चीज़ें ज़्यादा अब्सॉर्ब करता है। ऐसे में हमें अपने शरीर के लिए सही और फायदेमंद चीज़ें ही चुननी चाहिए। पौष्टिक आहार ना केवल हमें ऊर्जा देता है, बल्कि दिनभर हमें बहुत ज्यादा खाने से भी रोक सकता है। इस लेख में हमने कुछ चुनिंदा खाद्य पदार्थो की सूची बनाई है जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आइये जानते हैं सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए, जिससे हमारे शरीर को फायदे होंगे।

खाली पेट इन चीजों का करें सेवन, मिलेंगे जादुई फायदे - Foods To Be Eaten On Empty Stomach In Hindi

भीगे हुए बादाम (Soaked almonds)

खाली पेट भीगे हुए बादाम के सेवन से आपके शरीर को भरपूर मात्रा में न्‍यूट्रीशन मिलता है जो शरीर को जरूरी पोषण देने के साथ साथ दिनभर के लिए एनर्जी भी देता है। बादाम विटामिन E, फाइबर, ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड से भरपूर होता है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

एलोवेरा (Aloevera)

खाली पेट एलोवेरा का जूस पीना स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें कई तरह के प्रोटीन व विटामिन्‍स होते हैं जो इम्‍यूनिटी को बूस्‍ट करते हैं और शरीर में किसी भी तरह के इनफ्लेमेशन को कम करते हैं। त्वचा से लेकर स्वस्थ शरीर के लिए यह लाभदायक है।

पानी (Water)

सुबह खाली पेट अगर आपको एक गिलास पानी पीने की आदत है तो यह शरीर को डेटॉक्स करने में काफी मदद करता है। इससे वजन कम करने में भी फायदा मिलता है। सुबह उठने पर शरीर को हाइड्रेशन की ज़रुरत होती है। पानी चाहे गरम हो या नार्मल, यह लाभदायक होता है।

दूध (Milk)

खाली पेट अगर आप दूध पीते हैं तो इससे आपको काफी फायदा मिल सकता है। इसलिए सुबह नाश्‍ते में एक गिलास दूध जरूर पीना चाहिए। अगर आप दूध को गर्म कर पिएंगे तो सर्दी या कफ की समस्या भी दूर रहेगी।

पपीता (Papaya)

पपीते का सेवन सुबह खाली पेट करने से लाभ देखने को मिलते हैं। पेट सम्बंधित समस्याओं के लिए पपीता खाना बहुत फायदेमंद होता है। यह फल न केवल शरीर से विषक्त पदार्थों को बाहर निकालता है बल्कि बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर हृदय रोग को बढ़ने से भी रोकेगा।

आंवले का जूस (Gooseberry juice)

खाली पेट अगर आप आंवला जूस पीने से शरीर को बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन विटामिन C, और कई तरह के मिनरल लवण होते हैं जो आपको कई बीमारियों से बचाते हैं। आप गुनगुने पानी में एक या दो चम्मच आंवला का जूस मिलाकर रोज पी सकते हैं इससे आपकी सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा।

दलिया (Porridge)

सुबह खाली पेट दलिया का सेवन पाचन क्रिया को मजबूत करता है। यह कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करने में फायदेमंद है। इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर कब्ज जैसी समस्या को रोकते हैं और पेट में जलन की समस्या को शांत करते हैं।

अंडे (Eggs)

खाली पेट अंडे खाने के लाभ होते हैं। अंडा शरीर को पूरा दिन चलाने वाली ऊर्जा प्रदान करता है। इसमें प्रोटीन के साथ अन्य पोषक तत्व भी होते हैं। यह कैलोरी में कम होता है और वजन कम करने में इसका उपयोग किया जा सकता है।

तरबूज (Watermelon)

तरबूज के सेवन से शरीर की पानी की कमी पूरी हो सकती है। 90% पानी से बना यह फल बॉडी को हाइड्रेशन की अच्छी खासी डोज देता है। इसमें मौजूद मिनरल और विटामिन स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। तरबूज इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।