सेहत को कई फायदे पहुंचाता है गन्ने का जूस, आप भी जानिये - Ganne Ke Juice Ke 6 Fayde

सेहत को कई फायदे पहुंचाता है गन्ने का जूस, आप भी जानिये (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
सेहत को कई फायदे पहुंचाता है गन्ने का जूस, आप भी जानिये (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

भारत में गन्ने के जूस को बहुत पसंद किया जाता है। गन्ने का जूस बहुत ही फायदेमंद और गुणकारी पेय है। इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस आदि आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। गन्ने के जूस के पोषक तत्व शरीर में खून के बहाव को ठीक रखते हैं। गन्ने के जूस में कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने की ताकत भी होती है। गर्मी के दिनों में गन्ने का जूस का इस्तेमाल न केवल आपको रिफ्रेश करने में सहायता करता है, बल्कि सेहत के लिए भी यह लाभदायक होता है।

गन्ने का जूस आपको इंस्टेंट एनर्जी देने के साथ, गर्मी के दुष्प्रभाव को भी कम करने में मदद करता है। यह जूस पाचन को ठीक रखने से लेकर पीलिया जैसी समस्याओं को भी कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह आपको डिहाइड्रेशन से बचाता हैं। इसमें उपलब्ध फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। गन्ने के जूस में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो संक्रमण से लड़ने के लिए आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करते हैं। इस लेख में गन्ने के जूस के फायदे बताये गए हैं, जानने के लिए लेख को अंत तक पढ़ें।

सेहत को कई फायदे पहुंचाता है गन्ने का जूस, आप भी जानिये - Ganne Ke Juice Ke 6 Fayde In Hindi

1. पाचन और लिवर के लिए लाभदायक (Beneficial for digestion and liver)

गन्ने के जूस का इस्तेमाल आपके पाचन को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। गन्ने के जूस में उपलब्ध फाइबर की मात्रा कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को कम करने के साथ पेट को स्वस्थ बनाए रखने में भी सहायता करता है। गन्ने के जूस में मौजूद पोटेशियम पेट में ph स्तर को नियंत्रित करने के साथ पाचक रसों के स्राव को बढ़ाता है। पेट के संक्रमण को रोकने में भी इसे काफी लाभदायक माना जाता है। गन्ने का जूस पाचन और लिवर के लिए लाभदायक होता है।

2. पीलिया की समस्या में लाभदायक (treats jaundice)

गन्ने का रस पीलिया के लक्षण को कम करने में आपके लिए काफी लाभदायक हो सकता है। यह लिवर को मजबूत करने के साथ हार्मोन्स के संतुलन को बढ़ावा देता है, जिसे पीलिया की समस्या को ठीक करने में सहायता मिल सकती है। गन्ने के जूस में उपलब्ध एंटीऑक्सीडेंट लिवर को संक्रमण से बचाने के साथ बिलीरुबिन के लेवल को नियंत्रण में रखता है, जिससे पीलिया की समस्या में आराम मिलता है।

3. त्वचा में निखार लाये (brighten the skin)

गन्ने के जूस में अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड (hydroxy acid) पदार्थ होता है, जो स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करता है। यह त्वचा में कसाव लाता है और मुंहासों से भी राहत मिलती है। गन्ना स्किन को नमी देकर झुर्रियां कम करता है। गन्ने के जूस को स्किन पर लगाएं और सूखने के बाद पानी से धो लें।

4. वजन कम करने में (helps in losing weight)

गन्ने का जूस शरीर में प्राकृतिक शक्कर पहुंचा कर और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके आपका वजन कम करने में सहायता करता है। इस जूस में घुलनशील फाइबर होने के कारण वजन नियंत्रित रहता है।

5. ह्रदय रोग में लाभदायक (beneficial in heart disease)

गन्ने का जूस दिल की बीमारियों जैसे दिल के दौरे के लिए भी मददगार है। गन्ने के जूस से शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का लेवल गिरता है। इस तरह धमनियों में फैट नहीं जमता और दिल व शरीर के अंगों के बीच खून का बहाव ठीक रहता है।

6. इंस्टेंट एनर्जी दे (Give instant energy)

गन्ने के जूस से एनर्जी बूस्ट होती है। यह आपके शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है और शरीर को ठंडा रखता है। शरीर को तत्काल ऊर्जा प्रदान करता है। गन्ने के रस में उपलब्ध शर्करा आसानी से शरीर द्वारा अवशोषित हो जाता है, जो ग्लूकोज़ के रूप में आपको ऊर्जावान बनाए रखने में सहायता करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।