गर्म पानी पीने के फायदे: Garam Pani Peene Ke Fayde

फोटो- onlyhealthfitness
फोटो- onlyhealthfitness

व्यक्ति के शरीर के लिए पानी कितना जरूरी है यह तो हर किसी को पता है। लेकिन गर्म पानी पीने से क्या होता है ये ज्यादा लोगों को नहीं पता होता। दिन में 8 से 10 गि‍लास पानी पीना जरूर होता है। लेकिन अगर इन 8 से 10 गि‍लास पानी में दिन में तीन गिलास गर्म पानी पीया जाए तो शरीर बीमारियों से बच सकता है। गर्म पानी पीने से पूरे शरीर में खून का संचार सही तरीके से होता है। पानी भी शरीर के लिए एक तरह से दवा है जो कई रोगों को दूर करने का काम करता है। दिन की शुरुआत गर्म पानी के साथ करने से पेट तो सही रहता ही है साथ ही भूख बढ़ती है और डाइजेशन भी ठीक रहता है। गर्म पानी ब्लैडर को भी साफ रखता है। वहीं गर्म पानी के सेवन से सांस फूलने, बुखार और सर्दी खांसी को भी दूर करने के गुण पाये जाते हैं।

ये भी पढ़ें: सुबह खाली पेट अजवाइन खाने के फायदे: subah khali pet ajwain khane ke fayde

गर्म पानी पीने से फायदे-

वजन कम करे- जो लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए एक्सरसाइज के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाते, उन्हें गर्म पानी का सेवन करना चाहिए। वहीं गर्म पानी में शहद और नींबू मिलाकर लगातार तीन महीने तक पीने से वजन कम होता है। अगर आप ये हेल्‍दी ड्रिंक नहीं पीना चाहते हैं तो खाना खाने के बाद एक कप गर्म पानी पीना शुरू करें।

सर्दी-जुकाम से राहत- अगर किसी को हमेशा जर्दी जुकाम जैसा रहता है तो उसे गर्म पानी का सेवन करना चाहिए। गर्म पानी पीने से गला भी सही रहता है।

पीरियड्स- महिलाओं को अक्सर पीरियड्स के समय दर्द होता है जो उनके बाकी काम पर कुछ समय के लिए ब्रेक लगा देता है। इस दर्द से राहत पाने के लिए गर्म पानी का सेवन करें और इस दौरान गर्म पानी से पेट की सिकाई करें।

बॉडी डिटॉक्‍स करे- शरीर को अंदर से साफ रखना चाहते हैं तो आप गर्म पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे बॉडी डिटॉक्‍स होती है और शरीर की सारी अशुद्धियां आसानी से साफ हो जाती है।

ये भी पढ़ें: रात को सोते समय अजवाइन खाने के फायदे: raat ko sote samay ajwain khane ke fayde

जोड़ों का दर्द दूर करे- अगर आप गर्म पानी का सेवन करते हैं तो इससे जोड़ों में चिकनाई पहुंचती है और साथ ही जोड़ों का दर्द भी कम होता है। हमारी मांसपेशियाँ 80 प्रतिशत पानी से बनी हुई हैं इसलिए पानी पीने से मांसपेशियों की ऐंठन दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

ये भी पढ़ें: अजवाइन के पानी के फायदे: awain ke pani ke fayde