हार्ट की समस्या और हाई बीपी में लहसुन के फायदे - Garlic Benefits For Heart Problems And High Blood Pressure

हार्ट की समस्या और हाई बीपी में लहसुन के फायदे (फोटो - sportskeedaहिंदी)
हार्ट की समस्या और हाई बीपी में लहसुन के फायदे (फोटो - sportskeedaहिंदी)

लहसुन (Garlic) का सेवन फायदेमंद होता है। लहसुन के फायदों के बारे में दादी-नानी के समय से ही चर्चा रही है। लहसुन में विटामिन-B और विटामिन-C पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें सेलेनियम (selenium), मैगनीज (manganese), कैल्शियम (calcium) जैसे तत्व भी पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद जरूरी माने गए हैं। इसमें एलिकिन (allicin) नाम का औषधीय तत्व पाया जाता है जिसमें एंटी-ऑक्सिडेंट, एंटी-फंगल और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं। लहसुन का सेवन आपको कई प्रकार की बीमारी और संक्रमण से बचाता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने के लिए भी लहसुन का सेवन किया जाता है। हृदय सम्बंधित समस्याएं और ब्लड प्रेशर बढ़ने पर लहसुन के सेवन से फायदे देखे गए हैं। इस लेख में आप लहसुन के फायदों के बारे में जान पाएंगे।

हार्ट की समस्या और हाई बीपी में लहसुन के फायदे - Garlic Benefits For Heart Problems And High Blood Pressure In Hindi

वैसे तो लहसुन का इस्तेमाल तड़के में या सब्जी में किया जाता है लेकिन कच्चे लहसुन की कलियों का सेवन भी किया जाता है। कच्चे लहसुन के सेवन से कई बीमारियों से बचाव हो सकता है। लहसुन में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो हृदय स्वास्थ को बनाए रखने में सहायक है। बढ़ते ब्लड प्रेशर से लेकर हार्ट फेलियर या अटैक तक का खतरा लहसुन के सेवन से कम हो सकता है। आप खाली पेट लहसुन की 1-2 कलियां खा सकते हैं।

लहसुन कम करे हार्ट अटैक का खतरा (Garlic reduces the risk of heart attack)

लहसुन में पाए जाने वाले गुणों के कारण यह बीमारियों से लड़ने और उन्हें रोकने में सक्षम है। जैसा कि आप जानते हैं बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के कारण आर्टरीज (Arteries) ब्लॉक हो जाती हैं, यह परिस्थिति शरीर में खून का प्रवाह कम या रोक देती है। ऐसा होने पर दिल का दौरा यानी कि हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर के साथ-साथ हार्ट स्ट्रोक की संभावना बढ़ जाती है। लहसुन का सेवन आर्टरीज को ब्लॉक होने से रोक सकता है और पहले से ब्लॉक्ड (बंद) आर्टरीज खोलकर खून का प्रवाह हृदय तक पंहुचा सकता है। लहसुन खाने से अन्य हृदय सम्बंधित परिस्थतियों को काबू किया जा सकता है।

लहसुन हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करे (Garlic controls high blood pressure)

खून का प्रवाह कम होना या बढ़ जाने को ही ब्लड प्रेशर की समस्या कहा जाता है। इस स्थिति में आर्टरीज में रक्त का संचार (blood circulation) तेजी से होने लगता है। शरीर में अनियंत्रित ब्लड प्रेशर के कारण व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत, सिरदर्द और छाती में दर्द और मितली जैसी समस्याएं होती हैं। लहसुन के रोज़ाना सेवन से ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar