पेट की गर्मी कैसे दूर करें: Stomach ki garmi kaise dur karein

पेट की गर्मी कैसे दूर करें Image: freepik
पेट की गर्मी कैसे दूर करें Image: freepik

गलत खान पान और लाइफस्टाइल की वजह से पेट की गर्मी की समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं। पेट की गर्मी की वजह से कई तरह की पेट संबंधी बीमारी का भी खतरा बढ़ जाता है। पेट की गर्मी की वजह से कई बार अपच, पेट दर्द, पित्त का बढ़ जाना, गैस, पेट में इंफेक्शन जैसी समस्या भी हो जाती है। वहीं कई बार पेट की गर्मी का असर चेहरे पर भी दिखने लगता है। इसकी वजह से कई बार चेहरे पर पिंपल्स निकल आते हैं। ऐसा तब होता है जब हम ज्यादा तले या फिर मसाले वाले चीजों का सेवन करते हैं। हेवी मसाले में बने फूड्स या तले पदार्थ सही ढंग से पच नहीं पाता और पेट में एसिड बढ़ने लगता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप आसानी से पेट की गर्मी से छुटकारा पा सकते हैं।

1. पेट की गर्मी से छुटकारा पाने के लिए सुबह सुबह गुनगुने पानी का सेवन करें।

2. वहीं ज्यादा देर तक खाली पेट ना रहें। खाली पेट की वजह से आपको पेट में जलन, गैस जैसी समस्या हो सकती है।

3. पूरे दिन में भरपूर मात्रा में पानी पीएं। ये स्किन को हाइड्रेटेड रखने के साथ साथ पेट की समस्या को भी दूर करेगा।

4. गर्मियों के मौसम में बेल का शर्बत पेट के लिए रामबाण साबित होता है। इसका सेवन जरूर करें। ये पेट को ठंडा रखेगा।

5. इसके साथ ही खीरा, ककरी भी सेवन करें। ये पेट को ठंडा रखने में मदद करेगा।

5. पेट की गर्मी को दूर करने के लिए सुबह सुबह नारियल पानी पीएं। ये पेट के इंफेक्शन से बचाता हैं।

6. वहीं खाने में मिर्च-मसाले का कम सेवन करें। सादा खाना खाएं।

7. पेट की गर्मी को दूर करने में सौंफ बहुत कारगर है। बता दें कि सौंफ की तासीर काफी ठंडी होती है जो पेट को ठंडक पहुंचाती है।खाना खाने के बाद सौंफ खाने से पेट की जलन, गैस, गर्मी शांत हो जाती है।

Edited by Ritu Raj