गिलोय जूस का सेवन कब करे: giloy juice ka sevan kaise kare?

फोटो: ऑनली माई हेल्थ यूट्यूब
फोटो: ऑनली माई हेल्थ यूट्यूब

गिलोय का जूस काफी पसंद किया जाता है लेकिन इसके बावजूद लोग इसका सेवन बेहद कम करते हैं। इसकी दो वजहें हैं, एक तो ये कि गिलोय के फायदे बेहद कम लोगों को मालूम हैं और दूसरा ये कि इसमें मौजूद गुण हर किसी के लिए अलग प्रकार से असर करते हैं। इसका सीधा अर्थ है कि अगर आप बीमार हैं तो एक ही दवाई आपके लिए अलग असर करेगी ठीक उसी तरह गिलोय आपके शरीर और आपकी इम्युनिटी के आधार पर असर करती है।

ये भी पढ़ें: सर के बाल की लंबाई को बढ़ाने के लिए इनको अपने खानपान का हिस्सा बनाएं

कई लोग गिलोय को सिर्फ एक जूस की तरह इस्तेमाल करते हैं जबकि कई अन्य इसका काढ़ा भी पीते हैं जो काफी फायदेमंद होता है। गिलोय में मौजूद गुण आपकी सेहत को अच्छा करने के लिए काफी हैं। अगर आप अबतक इसका सही इस्तेमाल नहीं कर सके हैं तो आइए आपको बताते हैं वो तरीके जिनका इस्तेमाल करके आप गिलोय से लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: benefits of walking for good mental Health: सुबह-शाम इसलिए चलना चाहिए पैदल

गिलोय जूस का सेवन कब करे

गिलोय के जूस का सेवन आप इन स्थितियों में कर सकते हैं:

इम्युनिटी बूस्ट - इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आप गिलोय का काढ़ा, गोला या जूस भी इस्तेमाल में ला सकते हैं।

बुखार को ठीक करने के लिए - अगर आपको बुखार है तो आप गिलोय के काढ़े का सेवन करके खुद को बुखार मुक्त कर सकते हैं। वहीं आप गिलोय घनवटी पानी के साथ पीकर भी खुद को ठीक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: अनार खाने के 7 फायदे: Anaar khaane ke 7 fayde

एजिंग को रोकने के लिए - बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने के लिए भी लोग गिलोय के जूस एवं गिलोय का सेवन करते हैं। ये बेहद जरूरी है कि आप अपनी सेहत का ध्यान रखें क्योंकि सेहत है तो सबकुछ है वरना कुछ भी नहीं।

अस्थमा को रोकने के लिए - अस्थमा के रोगियों के लिए गिलोय बेहद लाभकारी है। अगर आपको या आपके परिवार में किसी को अस्थमा की परेशानी है तो आप गिलोय के पाउडर के साथ मुलेठी पाउडर और शहद का सेवन करें। इससे आपको काफी लाभ होगा।

Edited by Amit Shukla