गिलोय की तासीर कैसी होती है: Giloy Ki Taseer Kaisi Hoti Hai

फोटो: The Health Site
फोटो: The Health Site

गिलोय का नाम इस समय लगभग हर इंसान की जबान पर है। इसके पीछे एक बड़ी वजह ये है कि जबसे गिलोय को इम्यूनिटी के लिए बेहतर और कई गुणों वाला बताया गया है तबसे लोगों ने उसका इस्तेमाल शुरू कर दिया है। गिलोय को अमृता भी कहा जाता है क्योंकि ऐसी धारणा है कि ये हर रोग को ठीक कर सकता है।

ये भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर में कौन सा फल खाना चाहिए: High Blood Pressure Mein Kaun Sa Fal Khaana Chahiye

गिलोय को आपने शहरों में बेहद कम देखा होगा या अगर आप आयुर्वेदिक डॉक्टर से इलाज करा रहे हैं तो उसने इसके बारे में बताया होगा। दरअसल कोरोनावायरस से पहले हमें इन अद्भुत चीजों के बारे में नहीं पता था। गाँव में बच्चे बच्चे को गिलोय और उसके फायदों के बारे में मालूम है।

गिलोय कई प्रकार के होते हैं। इनमें से सबसे अच्छा गिलोय उसे माना जाता है जो नीम के पेड़ के साथ में उगा हुआ हो। नीम शरीर के लिए बेहद उपयोगी है और अगर कोई भी चीज उसके साथ उग रही है तो उसमें भी नीम के गुण आए होंगे। इसके कारण ही इस तरह की गिलोय को इतना सम्मान प्राप्त है।

गिलोय की तासीर कैसी होती है

गर्म होती है गिलोय की तासीर

गिलोय की तासीर गर्म होती है और इसका इस्तेमाल अमूमन ठंडियों में किया जाता था। कोरोनावायरस के दौरान अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए लोग इसका सेवन कर रहे हैं। आप चाहें तो लकड़ी, पाउडर या रस के रूप में इसका सेवन कर सकते हैं। ये सभी रूप में बेहद लाभकारी है।

ये भी पढ़ें: शुगर में मौसमी का जूस पीना चाहिए या नहीं: Sugar mein mausami ka juice peena chahiye ya nahin

सर्दी जुखाम से बचाए

सर्दी जुखाम से परेशान हों तो आप इसका सेवन कर सकते हैं। सर्दी जुखाम को रोकने में गिलोय बेहद कारगर है। यही वजह है कि मौजूदा समय में इसका इस्तेमाल अधिक हो रहा है। जिस इंसान को सर्दी जुखाम के लक्षण दिखाई दे रहे हैं वो इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। सर्दी जुखाम को रखें दूर और सेहत को ठीक रखें भरपूर।

डेंगू की घटती प्लेटलेट्स को कम होने से रोके

डेंगू के दौरान प्लेटलेट्स कम होने लगती हैं। अगर आप उस दौरान गिलोय का इस्तेमाल करते हैं तो आपको घटती हुई प्लेटलेट्स को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। शरीर की सेहत को कभी खराब ना होने दें क्योंकि परेशानियाँ बढ़ने पर दिक्कत बढ़ सकती है जो कहीं से भी अच्छी बात नहीं है।

ये भी पढ़ें: आंखों के नीचे डार्क सर्कल हटाने के 3 घरेलू उपाय: Aankhon ke neeche dark circle hatane ke 3 gharelu upaay

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।