गिलोय, नीम और तुलसी जूस के फायदे

गिलोय, नीम और तुलसी जूस के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
गिलोय, नीम और तुलसी जूस के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

सेहत के लिए गिलोय, तुलसी और नीम का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। ये तीनों ही कई आयुर्वेदिक दवाओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। आमतौर पर वैसे तो लोग इनका सेवन अलग-अलग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर इन सब का सेवन साथ में किया जाए तो इससे कई गंभीर रोगों का जोखिम कम होता है। तो चलिए जानते हैं गिलोय नीम तुलसी जूस पीने के फायदे (giloy neem tulsi juice ke fayde )

गिलोय, नीम और तुलसी जूस के फायदे : Giloy, Neem Aur Tulsi Juice Ke Fayde In Hindi

इम्यूनिटी मजबूत होती है - गिलोय, नीम और तुलसी का जूस पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक immunity क्षमता बढ़ती है। जिससे सर्दी-खांसी cough, जुकाम cold, बुखार fever , एलर्जी और वायरल संक्रमण जैसी समस्याओं का जोखिम कम होता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है - जिन लोगों को डायबिटीज diabetic की बीमारी है उनके लिए गिलोय, नीम और तुलसी के जूस का सेवन बहुत लाभकारी माना जाता है, ऐसा इसलिए क्योंकि यह ब्लड शुगर में स्पाइक को रोकने और रक्त में शुगर के सामान्य स्तर को बनाए रखने में मदद करता है।

डिटॉक्स ड्रिंक - शरीर को डिटॉक्स Detox करने के लिए आप इस जूस का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर में मौजूद हानिकारक टॉक्सिन्स और अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। वहीं आपको बता दें, यह एक प्राकृतिक ब्लड प्यूरीफायर के रूप में भी कम करता है। जिससे यह त्वचा की कई समस्याओं जैसे कील-मुंहासे और दाग-धब्बों आदि से लड़ने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan