खाली पेट जीरा खाने के फायदे: Khaali Pet Jeera Khaane Ke Fayde

फोटो: MensXP
फोटो: MensXP

जीरे का इस्तेमाल हम सबने खाने में होते हुए देखा है लेकिन ऐसा बेहद कम बार ही होता होगा कि आप इसको सुबह सुबह खाली पेट खाते हों। एक बात सच है और वो ये कि अगर आप खुद को फिट रखना चाहते हैं तो अच्छी चीजों का सेवन सुबह सुबह खाली पेट ही करें। अगर आप जीरे का सेवन करते हैं तो उससे आपको काफी लाभ होगा।

ये भी पढ़ें: शरीर पर लाल चकत्ते का घरेलू इलाज: Shareer Par Laal Chakatte Ka Gharelu Ilaaj

हम सब सुबह सुबह बासी मुँह पानी तक नहीं पीते हैं जबकि चाय हमें बिल्कुल पसंद है। अगर आप ये जान गए कि खाली पेट और सबसे पहले चाय पीने के क्या नुकसान हैं तो शायद आप इसका इस्तेमाल करना ही बंद कर देंगे। चाय को अगर आप अच्छा मानते हैं तो ये भी काफी फायदेमंद है।

पेट के लिए तो जीरे को एक औषधि कहा जाता है। जिन लोगों को पेट से जुड़ी दिक्कत हो उन्हें इसका इस्तेमाल करना ही चाहिए। खाने के अलावा अगर आप खाली पेट इसका सेवन करते हैं तो आपको काफी लाभ होगा। आइए आपको उन फायदों के बारे में बताते हैं जो आप नहीं जानते होंगे।

खाली पेट जीरा खाने के फायदे

इम्यूनिटी हो बूस्ट

इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए आपको खाली पेट जीरा खाना चाहिए। इसके लिए आप चाहें तो इसे यूँ ही चबा सकते हैं या फिर आप इसके पानी को पी सकते हैं। वैसे पानी पीने से ज्यादा अच्छा ये होगा कि आप इसको चबाएं। ऐसा करते ही आपको काफी अच्छा महसूस होगा जो एक अच्छी बात है।

ये भी पढ़ें: खाली पेट लहसुन खाने के फायदे और नुकसान: Khaali Pet Lehsun Khaane Ke Fayde Aur Nuksaan

मूड करे ठीक

सुबह सुबह आप अपना मूड तो नहीं खराब करना चाहेंगे। ऐसे में आप चाहें तो अपने मूड को ठीक रखने के लिए इसका सेवन सुबह सुबह खाली पेट कर सकते हैं। पेट में जाते ही ये अपने अंदर मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स (Anti Oxidants) को रिलीज करता है। अगर आपको लगता है कि एंटी ऑक्सीडेंट्स से सिर्फ त्वचा को फायदा मिलता है तो ये गलत है।

कोलेस्ट्रॉल को कम करे

कोलेस्ट्रॉल को कम रखना जरूरी है क्योंकि इसकी बढ़ी हुई मात्रा से आपको कोई लाभ नहीं होने वाला है। ऐसे में आपको इसका सेवन करना चाहिए ताकि इसमें मौजूद फ्लेवोनॉयड्स (Flavonoids with Antioxidant) आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल को सही मात्रा में ले आएं जिससे आपको लाभ हो।

ये भी पढ़ें: सिर दर्द और आँखों में दर्द के कारण इन हिंदी: Sar Dard Aur Aankhon Mein Dard Ke Kaarn In Hindi

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।