खाली पेट लहसुन खाने के फायदे और नुकसान: Khaali Pet Lehsun Khaane Ke Fayde Aur Nuksaan

फोटो: Krishi Jagran
फोटो: Krishi Jagran

खाली पेट अगर आप कुछ भी खाते हैं तो उसका प्रभाव शरीर पर सबसे अधिक होता है। यही वजह है कि लोगों को फल खाली पेट खाने की सलाह दी जाती है। अब यहाँ ये तर्क नहीं दिया जा सकता है कि खाली पेट दवाई भी खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि वो आपके शरीर में मौजूद व्याधि को खत्म करने का एक प्रयास है।

ये भी पढ़ें: पुदीना के फायदे और नुकसान: Pudina Ke Fayde Aur Nuksaan

खाली पेट दवाई खाना वैसे लाभकारी है लेकिन खाली पेट खाई जानेवाली दवाई का कारण कुछ और होता है। आपने ये भी सुना होगा और देखा भी होगा कि लोग सुबह सुबह खाली पेट बासी मुँह के साथ नार्मल या गुनगुना पानी पीते हैं। इससे शरीर को कई फायदे होते हैं लेकिन अगर गलत तरह से चीजों को किया जाए तो नुकसान हो सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको खाली पेट लहसुन खाने के फायदे और नुकसान बताने वाले हैं।

खाली पेट लहसुन खाने के फायदे और नुकसान

फायदे

पाचन हो ठीक

आज कल के दौर में अगर आप किसी भी डॉक्टर से पूछेंगे तो वो आपको ये बताएंगे कि लोग पाचन से जुड़ी समस्या से सबसे ज्यादा ग्रसित हैं। इसकी एक बड़ी वजह है अनियमित खानपान जिससे काफी नुकसान होता है। इसलिए आप अगर पाचन को ठीक करना चाहते हैं तो खाली पेट लहसुन का सेवन करें।

वजन हो कम

जिन लोगों को बढ़ते वजन से जुड़ी दिक्कत है उन्हें खाली पेट लहसुन को पानी के साथ खाना चाहिए। आपको लहसुन को चबाना है क्योंकि ऐसा ना करके आप लहसुन के प्रभाव को कम कर रहे हैं। वजन कम करने के लिए इसका प्रयोग करें लेकिन आप साथ साथ एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: सवेरे गर्म पानी पीने के फायदे: Savere Garm Paani Peene Ke Fayde

नुकसान

प्रेग्रेंट और फीडिंग महिलाएं इसका सेवन ना करें

अगर आप प्रेग्रेंट हैं या आप अपने नवजात बच्चे को फीड करती हैं तो आपको इसका सेवन या इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ये दोनों ही स्थितियों में नुकसानदेह है और इसलिए अपनी सेहत को गलतियों के कारण किसी परेशानी में ना डालें। आपकी सेहत ही आपकी सबसे बड़ी पूँजी है।

अधिक सेवन लिवर के लिए खराब

ये बात तो हम सब जानते हैं कि किसी भी चीज का अधिक सेवन सेहत को बिगाड़ने के लिए काफी है। ये बात लहसुन की कलियों पर भी लागू है। लहसुन में एलिसिन होता है जो अधिक मात्रा में लहसुन खाने पर लिवर और पाचन क्रिया को अस्त व्यस्त कर सकता है। आप खुद को परेशानियों में तो नहीं ड़ालना चाहेंगे, नहीं?

ये भी पढ़ें: सिर दर्द और आँखों में दर्द के कारण इन हिंदी: Sar Dard Aur Aankhon Mein Dard Ke Kaarn In Hindi

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Amit Shukla
App download animated image Get the free App now