पुदीना के फायदे और नुकसान: Pudina Ke Fayde Aur Nuksaan

फोटो: Prabhat Khabar
फोटो: Prabhat Khabar

पुदीने का इस्तेमाल अमूमन गर्मियों में इसलिए किया जाता है क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। छाछ हो या आम पन्ना इसका इस्तेमाल इन दोनों में किया जाता है। वैसे सिर्फ ये दो ही चीजें नहीं हैं जिसमें पुदीने का इस्तेमाल होता है। पुदीना शरीर के लिए बेहद अच्छा होता है और इसलिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।

ये भी पढ़ें: सवेरे गर्म पानी पीने के फायदे: Savere Garm Paani Peene Ke Fayde

पुदीने की चटनी का स्वाद भला किसको पसंद नहीं होगा। एक चटनी जो तीखी, चटपटी हो और साथ में पेट को भी आराम दे वो अच्छी ही होगी। पेट से ही जीवन के सभी कर्म जुड़े हैं। इसमें कोई दिक्कत होते ही परेशानियाँ बढ़ जाती हैं। आप ऐसा कुछ तो अपने लिए किसी भी हाल में नहीं चाहेंगे।

पुदीना के फायदे और नुकसान

फायदे

मुँह से आनेवाली बदबू हटाए

क्या आपके मुँह से हर समय बदबू आती है? ये शरीर में परेशानी के पहले लक्षण हैं और साथ ही इस बात का इशारा भी कि मुँह से जुड़ी स्थिति ठीक नहीं है। आप चाहें तो पुदीने की पत्तियों को चबा सकते हैं और इससे आप खुद को उस बुरी स्थिति से बचा लेंगे जो मुँह से खराब महक आने के कारण आपको देखनी पड़ सकती थी।

लू से बचाए

इस समय तो ऐसी गर्मी नहीं पड़ रही है जिसमें ज्यादा गर्म हवाएं चल रही हों। अगर आप कभी भी गर्मी के मौसम में या फिर किसी ऐसे स्थान पर जाएं जहाँ काफी गर्म हो और लू चल रही हो तो आप वहाँ पर जाने से पहले या जाकर पुदीने का सेवन कर लें। ऐसा करते ही आप परेशानी को दूर कर देंगे।

ये भी पढ़ें: सिर दर्द और आँखों में दर्द के कारण इन हिंदी: Sar Dard Aur Aankhon Mein Dard Ke Kaarn In Hindi

नुकसान

पथरी के मरीज इसका सेवन ना करें

पथरी के मरीज इसके सेवन से बचें क्योंकि इससे पथरी वाले रोगियों को नुकसान हो सकता है। पथरी के लिए ये लाभकारी नहीं है और ऐसे में आपको अपने डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए। ऐसे कई लोग हैं जो इसका सेवन करने पर परेशानियों से दो चार हुए हैं इसलिए इसका सेवन पथरी के रोगियों के लिए वर्जित है।

हाई डोज में ये गुर्दे फेल कर सकता है

क्या आपको कोई हेवी डोज दी जा रही है? ये किसी भी प्रकार की डोज हो सकती है जिसमें पीने वाली दवाई या अन्य पीने वाली चीजें एवं हेवी एमजी वाली दवाइयाँ शामिल हैं। इस स्थिति में आपको इसका सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि उससे नुकसान हो सकता है लेकिन अगर आपको डॉक्टर से इसके लिए परमिशन है तो आप बिल्कुल सेवन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: एलर्जी वाली खांसी का इलाज: Allergy Wali Khaansi Ka Ilaaj

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।