तांबे के बर्तन के पानी के 5 फायदे: Tambe Ke Bartan Ke Paani Ke 5 Fayde

फोटो: Patrika
फोटो: Patrika

तांबे (Copper) को बेहद अच्छा माना जाता है। ये मुमकिन है कि आपने इसके बारे में सुना हो लेकिन क्या आप जानते हैं कि तांबे में मौजूद गुण पानी में से हर बुरी चीज को खत्म कर देते हैं। आप अपने बड़े बुजुर्गों के पास जब भी बैठें, तो उनसे इसके बारे में बात जरूर करें। इस बातचीत से आपको फायदा होगा।

ये भी पढ़ें: अनुलोम विलोम में ये गलतियाँ ना कर के अपनी सेहत को चुस्त एवं दुरुस्त बनाएं

आज भी ये कहावत है कि रात भर पानी को तांबे के बर्तन जैसे कि लोटा, जग, या भगोने में रख दें और सुबह उसका सेवन करें। ऐसा माना जाता है कि इसके प्रभाव से आपके पेट की सभी परेशानियाँ दूर हो जाती हैं। ये बात सच साबित हो चुकी है क्योंकि वैज्ञानिकों ने भी तांबे को पेट के लिए अच्छा माना है।

इसका ये मतलब नहीं है कि आप तांबे को खाने में इस्तेमाल करने लगें। इसके बर्तन में रखा हुआ पानी पेट के लिए लाभकारी होता है। एक बात और ध्यान रखें कि कभी भी तांबे में खट्टी चीजों को ना रखें। ऐसा करने से आप उसे विषाक्त बना देते हैं जो आपको काफी नुकसान पहुँचा सकता है।

तांबे के बर्तन के पानी के 5 फायदे (5 benefits of drinking from a copper pot/ utensil/ dish)

खराबा बैक्टीरिया हटाए (Removes Bad Bacteria)

तांबे में मौजूद गुण शरीर में मौजूद खराब बैक्टीरिया को दूर करते हैं। आपने टीवी पर एड देखा होगा जिसमें आपको इम्यूनिटी बूस्टर टेबलेट खाने के लिए कहा जाता है। इससे उलट अगर आप सिर्फ तांबे के बर्तन में से पानी पीने लगें तो उससे आपको इतना लाभ होगा जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: आधा सिर दर्द का घरेलू उपाय: Aadha Sar Dard Ka Gharelu Upaay

पेट से जुड़ी बीमारियाँ हटाए (Heals against stomach diseases)

क्या आपको भी पेट से जुड़ी दिक्कतें हैं? क्या आप खाना खाते हैं लेकिन वो पच नहीं पाता है? अगर ऐसा है तो आपको तांबे के पानी का सेवन करना चाहिए। ये डायरिया, पीलिया, डिसेंट्री जैसी बीमारियों को ठीक कर देता है। ये बात ध्यान रखें कि पानी आपकी अपच की दिक्कत को ठीक कर सकता है लेकिन कुछ अन्य चीजें करके आप अपनी सेहत को ठीक कर सकते हैं।

घुटनों के दर्द को खत्म करे (Relieves Joint Pain)

बढ़ती उम्र के साथ गठिया, दर्द, घुटनों में दर्द और सूजन होना लाजमी है। ऐसे में अगर आप अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहते हैं तो आज ही तांबे के बर्तन में से पानी पीना शुरू कर दें। अगर आपको ऑर्थराइटिस की समस्या है तो उसको भी तांबे के पानी का सेवन करने से ठीक किया जा सकता है।

कैंसर को रोकने में कारगर (Helps control cancer)

देखिए इस बात को स्पष्ट रूप से समझें कि उस समय इलाज कराना जब मुश्किल सर पर आ गई हो या आप सर मुंडाते ही ओले पड़े वाली कहावत को सच करना चाहते हों तो आप तांबे के पानी का सेवन ना करें। ऐसा शायद ही कोई होगा जो खुद को कष्ट में देखना चाहेगा खासकर कैंसर जैसी समस्या के साथ, तो अगर आप भी उनमें से हैं तो आप जानते हैं कि आपको क्या करना चाहिए।

पेट को खराब स्थिति में जाने से रोके (Aides against stomach ailments)

पेट में गैस, कब्ज, एसिडिटी या दर्द होना बेहद आम है लेकिन उसके लिए खाना नहीं बल्कि आपकी गलत आदतें जिम्मेदार हैं। ऐसे में अगर आप अपना ध्यान रखते हैं तो आपको ये परेशानियाँ नहीं होंगी। आप तांबे के पानी का सेवन करें और पलक झपकते ही अपने पेट को चुस्त दुरुस्त करें।

ये भी पढ़ें: सुबह सुबह करें ये एक योगासन और अपने दिमाग के कॉन्सेंट्रेशन और फोकस को करें बेहतर

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।