आँख में दर्द का 5 घरेलू उपचार: Ankho Me Dard Ka 5  Gharelu Upchar

फोटो- healthdear
फोटो- healthdear

कई बार आंखों में जलन और पानी आने की समस्या हो जाती है जिसकी वजह से आंखों में दर्द होता है। इस समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए। आमतौर पर जब आंखें जल रही हों, तो समझ नहीं आता ऐसा क्यों हो रहा है। कई बार तो यह समस्या दोनों आंखों को प्रभावित करती हैं। लेकिन कुछ में केवल एक आंख ही लाल होती है। आज के समय में लोग दिनभर लैपटॉप, कम्प्यूटर, मोबाइल में लगे रहते हैं, जिसकी वजह से आंखें (Eyes) थक जाती है और यहां तक कि आंखों में दर्द (Eye Pain) भी होने लगता है। वैसे तो कभी-कभी आंखों का दर्द अपने आप ठीक हो जाता है लेकिन कभी-कभी मामला गंभीर भी होता है। जानते हैं आंखों के दर्द को दूर करने के घरेलू उपाय।

ये भी पढ़ें: खूबकला के फायदे: Khubkala Ke Fayde

आंखों के दर्द का घरेलू इलाज -

गुलाब जल - गुलाब जल के इस्तेमाल से आंखों को बहुत ही राहत मिलती है। गुलाब जल का उपयोग आंखों के दर्द से तुरंत राहत देता है। रोजाना सोने से पहले गुलाब जल की एक या दो बूंदें आंखों में डालें। वहीं आप गुलाब जल से आंखें धो भी सकते हैं।

खीरा - खीरा आंखों के दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। इसका ठंडा प्रभाव रिलेक्स करने में सहायक होगा।

ये भी पढ़ें: ईसबगोल के फायदे: Isabgol Ke Fayde

आलू - आंखों में दर्द होने पर खीरे की तरह आलू की स्लाइस भी आंखों पर रखी जा सकती है और यह भी भरपूर आराम देगा।

शहद - आंख में दर्द होने पर शहद की एक बूंद डालें, लेकिन जलन होने पर डरें नहीं। इससे आंख के दर्द में राहत मिलती है।

अनार - अनार भी दर्द दूर करने में मदद कर सकता है। इसके लिए अनार के पत्तों को पीस लें और फिर आंखों के ऊपर इसका लेप लगाएं। इससे आंखों का दर्द गायब होगा।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

ये भी पढ़ें: अशोकारिष्ट के फायदे: Ashokarishta Ke Fayde

Edited by Naina Chauhan