ईसबगोल के फायदे: Isabgol Ke Fayde

फोटो- healtylife
फोटो- healtylife

ईसबगोल एक झाड़ीनुमा पौधा है, जो कुछ-कुछ गेहूं के पौधे की तरह दिखता है। इसके सिरों में गेहूं जैसी बालियां लगती हैं। इसके बीजों के ऊपर सफेद भूसी होती है, जिसे ईसबगोल भूसी कहते हैं। सेहत से जुड़ी कई समस्याओं के लिए इस ईसबगोल की भूसी से लेकर इसकी पत्तियों और फूलों का इस्तेमाल किया जाता है।

ये भी पढ़ें: सौंफ और मिश्री का पानी पीने के फायदे: saunf aur mishri ka pani peene ke fayde

ईसबगोल के फायदे -

कब्ज के लिए - कब्ज एक ऐसी समस्या है जो लगभग 27% आबादी को प्रभावित करता है। इससे राहत दिलाने में ईसबगोल मदद कर सकता है। इसबगोल में लैक्सेटिव प्रभाव होता है। जो कब्ज की परेशानी से राहत दिलाता है।

पाचन के लिए - एक स्वस्थ शरीर के लिए पाचन का ठीक रहना बहुत जरूरी है और ईसबगोल इसमें मदद कर सकता है। इसबगोल में लैक्सेटिव प्रभाव होता है जो पाचन क्रिया को अच्छी तरह से कार्य करने में मदद कर सकता है।

मधुमेह - मधुमेह की बीमारी में व्यक्ति को अपने खानपान पर ध्यान देना बहुत आवश्यक होता है, ताकि मधुमेह का जोखिम कम किया जा सके। इस समस्या में ईसबगोल लाभकारी होता है, इसमें में फाइबर पाया जाता है, जिससे मधुमेह की स्थिति को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: चना और किशमिश के फायदे: chana aur kismis ke fayde

बवासीर के लिए - बवासीर की समस्या होने पर पीड़ित को मल त्याग के समय खून आने की समस्या के साथ दर्द भी होता है। इस समस्या के लक्षण को कम करने में ईसबगोल भूसी के लाभ हो सकते हैं। इसके सेवन से इस बीमारी को जल्द दूर किया जा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

ये भी पढ़ें: सीने में जलन के घरेलू उपाय: seene mein jalan ke gharelu upay

Edited by Naina Chauhan