आजकल मांसपेशियों में दर्द (Muscles pain) की समस्या एक आम समस्या बन गई है। मांसपेशियों में दर्द की शिकायत किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है, लेकिन आजकल की लाइफस्टाइल की वजह से तीस से चालीस वर्ष की उम्र के युवाओं में यह समस्या तेजी से बढ़ रही है। मांसपेशियों में दर्द की कई वजह हो सकती है। जैसे किसी चोट के कारण, मांसपेशियों के अत्याधिक उपयोग की वजह से हो सकती है। लेकिन मांसपेशियों में दर्द की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मांसपेशियों में दर्द की वजह से कई बार गर्दन, पीठ और कंधे में भी दर्द होने लगता है। लेकिन चिंता करने की बात नहीं है, अगर आपको भी मांसपेशियों में दर्द की शिकायत है, तो आप कुछ घरेलू इलाज को अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं मांसपेशियों में दर्द होने पर कैसे निजात पाया जा सकता है।
मांसपेशियों में दर्द होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू इलाज
सरसों का तेल और लहसुन
मांसपेशियों में दर्द की शिकायत होने पर सरसों का तेल (Mustard oil) और लहसुन (Garlic) काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि सरसों का तेल औषधीय गुणों से भरपूर होता है और लहसुन में एंटी इंफ्लेमेंटरी गुण पाया जाता है, इसलिए अगर आप सरसों के तेल को गर्म कर के उसमें लहसुन डालकर मालिश करते हैं, तो इससे मांसपेशियों के दर्द में काफी आराम मिलता है।
हल्दी का सेवन
मांसपेशियों में दर्द होने पर हल्दी (Turmeric) का सेवन भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि हल्दी में भी एंटी इंफ्लेमेंटरी गुण मौजूद होता है, जो दर्द और सूजन दोनों को कम करने में मदद करता है। इसके लिए रोजाना हल्दी वाले दूध का सेवन करना चाहिए।
सेंधा नमक
मांसपेशियों में दर्द की शिकायत होने पर सेंधा नमक (rock salt) काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि सेंधा नमक में मैग्नीशियम होता है, जो मांसपेशियों के दर्द को कम करने में मददगार साबित होता है। इसके लिए गर्म पानी में सेंधा नमक डालकर सिकाई करनी चाहिए, या फिर आप उस पानी से नहा भी सकते हैं।
सेब के सिरके का सेवन
मांसपेशियों में दर्द की शिकायत होने पर सेब के सिरके (Apple cider vinegar) का सेवन भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि सेब के सिरके में पोटैशियम मौजूद होता है, जो दर्द और ऐंठन को कम करने में मददगार साबित होता है। इसके लिए गुनगुने पानी में सेब का सिरका मिलाकर पीना चाहिए।
अदरक का सेवन
मांसपेशियों में दर्द होने पर अदरक (Ginger) का सेवन भी काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि अदरक में एंटी इंफ्लेमेंटरी गुण मौजूद होता है, जो दर्द को कम करने में मदद करता है। इसलिए अगर आप अदरक का काढ़ा या चाय बनाकर पीते हैं, तो इससे दर्द में काफी हद तक आराम मिलता है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।