दाद का घरेलू उपचार: Daad Ka Gharelu Upchaar

फोटो: Lybrate
फोटो: Lybrate

दाद (Ringworm) एक ऐसी परेशानी है जो किसी को भी किसी भी उम्र में हो सकती है। दाद की गर्मियों में होने की संभावना ज्यादा होती है क्योंकि उस समय आपका शरीर पसीने और गर्मी की दोहरी मार झेल रहा होता है। इस समय आप पूरे कपड़े भी पहनते हैं ताकि आपको धूप और सूरज की गर्मी का प्रकोप ना महसूस हो।

ऐसी स्थिति में दाद को पनपने का मौका मिल जाता है। आप दवाइयों से भी इसे ठीक कर सकते हैं लेकिन जब बिना किसी खर्चे के आप अपनी सेहत को ठीक कर सकते हैं तो फिर इतना पैसा भी क्यों खर्च करना। आपके घर में ही दाद से निपटने वाली वस्तुएं मौजूद हैं और आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें: सिर में चक्कर आना घरेलू उपचार: Sar Mein Chakkar Aana Gharelu Upchaar

इन चीजों के बारे में बड़े बुजुर्ग इसलिए जानते हैं क्योंकि एक दौर में डॉक्टर या वैद्य को सिर्फ तब बुलाया जाता था जब स्थिति लोगों के कंट्रोल से बाहर हो जाती थी। आज कल के दौर में हम दवाइयों पर आश्रित हो गए हैं लेकिन ज्यादा दवाइयाँ भी सेहत को नुकसान पहुँचाती हैं। आइए आपको उन घरेलू नुस्खों के बारे में बताते हैं जिनसे आप इसे ठीक कर सकते हैं।

दाद का घरेलू उपचार (Home Remedies for Shingles or ringworm)

नारियल तेल का करें इस्तेमाल (Use coconut oil)

माइक्रोबियल (Microbial) और एंटी फंगल (Anti Fungal) गुणों के कारण नारियल का तेल इस परेशानी को खत्म करने में कारगर है। यही नहीं अगर आपको फंगल परेशानी कैंडिडा (Candida) है तो भी आप नारियल का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। इसको ठंडा ना लगाएं, बल्कि गर्म करके फिर रुई के फुहे से इसको उस जगह पर एवं उसके आस पास दिन में तीन बार लगाएं। दाद हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: दाँतों को रखें सफेद और अपनी ओरल सेहत और मुस्कान को बरकरार: Daaton Ko Rakhein Safed Aur Apni Oral Health Aur Muskaan Ko Barkaraar

हल्दी (Turmeric)

एंटी बायोटिक (Anti Biotic) गुणों के कारण हल्दी आपके शरीर में से दाद को खत्म कर देगी। इसमें एंटी फंगल गुण भी होते हैं और ये सूजन को कम करने में भी असरदार है। आप हल्दी का पेस्ट बनाएं और फिर इसे उस जगह पर लगाएं जहाँ पर शरीर को नुकसान हुआ है। आपको आराम मिलेगा और परेशानी का अंत हो जाएगा। वैसे आप चाहें तो हल्दी चाय भी पी सकते हैं ताकि आंतरिक तौर पर शरीर को ठीक किया जा सके।

लहसुन (Garlic)

लहसुन को एंटी फंगल गुणों के लिए जाना जाता है। अगर आप इसकी दो फांकों को पीसकर उसको अपनी परेशानी वाली जगह पर लगाते हैं तो उससे आपको काफी लाभ होगा। ये आप दिन में कई बार कर सकते हैं और तब तक ऐसा कर सकते हैं जब तक परेशानी खत्म नहीं हो जाती है।

ये भी पढ़ें: ठंडा पानी पीने के 3 फायदे: Thanda Paani Peene Ke 3 Fayde

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।