होती है पेट में ऐंठन? तो अपनाएं ये चमत्कारी घरेलू उपाय!

Have stomach cramps? So follow these miraculous home remedies!
होती है पेट में ऐंठन? तो अपनाएं ये चमत्कारी घरेलू उपाय!

खाने-पीने में थोड़ी सी भी लापरवाही आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। इसका सबसे ज्यादा असर पेट पर पड़ता है। अगर आपने जरूरत से ज्यादा खाना खा लिया है या फिर कुछ ऐसा खा लिया है, जिससे आपके पेट में इंफेक्शन हो गया है तो ऐसे में पेट में ऐंठन की समस्या शुरू हो सकती है। हालांकि, पेट में दर्द कुछ गंभीर समस्याओं के कारण भी हो सकते हैं, जैसे- अल्सर, हर्निया, पथरी, अपेंडिसाइटिस आदि। पेट में ऐंठन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग अक्सर डॉक्टर के पास जाते हैं लेकिन अगर आप डॉक्टर के पास नहीं जाना चाहते हैं और इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इन घरेलू नुस्खों को फॉलो करें।

पेट में ऐंठन का घरेलू इलाज़ निम्नलिखित है:-

youtube-cover

1. हींग का सेवन

हींग सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ये कई बीमारियों से निजात दिलाने में रामबाण साबित होता है। इसके साथ ही ये पेट में ऐंठन की समस्या से भी छुटकारा दिलाने में बहुत कारगर है। इसके लिए एक गिलास गर्म पानी लें और उसमें एक चुटकी हींग मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को दिन में कम से कम 2-3 बार पिएं। ऐसा करने से पेट दर्द की समस्या से तुरंत छुटकारा मिलेगा।

2. पुदीना का सेवन

पेट में दर्द या फिर गैस की समस्या को दूर करने के लिए आप पुदीने का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पाचन शक्ति को बेहतर बनाता है। इसके लिए एक कप पानी में सूखे पुदीने को डालकर उसे उबाल लें। इसके बाद इसे छान लें और फिर शहद मिलाकर इसका सेवन करें। ऐसा दिन में 2-3 बार करें। जल्द आराम मिलेगा।

3. अजवाइन है उपयोगी

अजवाइन में एंटीस्पामस्मोोडिक और कार्मिनेटिव गुण होते हैं। यह पेट से जुड़ी हर समस्याम को दूर करने में कारगर है। रात में सोने से पहले अजवाइन को पानी में भिगो दें और सुबह पानी को छान कर पिएं। इसके अलावा आप पेट दर्द होने पर 1 चम्मच अजवाइन को पानी के साथ भी खा सकते हैं। इससे तुरंत आराम मिलेगा।

4. सौंफ का सेवन

पेट में ऐंठन
पेट में ऐंठन

अपच के कारण होने वाले पेट दर्द को दूर करने में सौंफ भी काफी मददगार साबित होता है। इसके अलावा गैस और सूजन जैसी समस्याओं को दूर करने में भी ये बहुत फायदेमंद है। इसके लिए एक कप पानी में एक चम्मच पिसे हुए सौंफ को डालकर उबाल लें। इसे ठंडा होने के लिए कुछ देर छोड़ दें। अब इसे छान लें और शहद मिलाकर इसका सेवन करें। इसे दिन में 2-3 बार पिएं।

5. अदरक का सेवन

अदरक में एंटीऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं जो पाचन प्रक्रिया को नियंत्रित करने में काफी सहायक है। इसके साथ ही ये पेट में मौजूद अम्ल को भी कम करता है। इसके लिए अदरक को बारीक काट कर पानी में उबाल लें। इसके बाद इसे छान कर शहद के साथ मिलाकर सेवन करें। इससे पेट दर्द से तुरंत राहत मिलेगा।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Ritu Raj