मुंहासों के दाग-धब्बे हटाने के घरेलू नुस्खे - Muhaaso Ke Daag-Dhabbe Hatane Ke Gharelu Nuskhe

मुंहासों के दाग-धब्बे हटाने के घरेलू नुस्खे (फोटो - sportskeedaहिंदी)
मुंहासों के दाग-धब्बे हटाने के घरेलू नुस्खे (फोटो - sportskeedaहिंदी)

मुंहासे (pimple) त्वचा की एक आम समस्या है। महिला हो या पुरुष मुंहासों का शिकार हर कोई हो सकता है। मुंहासे दर्द और पस वाले हो सकते हैं, इनके ठीक होने पर भी यह दाग-धब्बे छोड़ जाते हैं। आज के समय में सुंदर व बेदाग चेहरा सभी चाहते हैं लेकिन यह दाग-धब्बे के निशान ऐसे में रुकावट बनते हैं। यक़ीनन आपमें से कई लोग चाहते होंगें कि चेहरे के सारे दाग-धब्बे मिट जाएं और चेहरा एकदम बेदाग हो जाए। वाइटहेड्स, ब्लैकहेड्स, लाल रंग के बम्प्स मुंहासों के लक्षण होते हैं। इस लेख में मुंहासों के दाग-धब्बे के निशान हटाने के घरेलू नुस्खे बताये गए हैं। आइये इस बारे में जानते हैं।

मुंहासों के दाग-धब्बे हटाने के घरेलू नुस्खे - Muhaaso Ke Daag-Dhabbe Hatane Ke Gharelu Nuskhe In Hindi

नीम (Neem)

नीम के पत्तों को सुखाकर पाउडर बना लें और इसे बराबर मात्रा में मुल्तानी मिट्टी मिला लें। जरूरत के अनुसार इस मिश्रण में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करें। तैयार हुए पेस्ट को उंगली से पिंपल पर लगाएं और इसे सूखने दें।

नींबू (Lemon)

नींबू का रस निकाल लें और उसमे रुई को डुबो लें। सोने से पहले रुई से नींबू के रस को मुंहासों वाली जगह पर लगाएं। रात भर नींबू के रस को लगा रहने दें और अगले दिन सुबह उसे पानी से धो लें।

बेकिंग सोडा (Baking Soda)

मुंहासें हटाने के लिए उपाय के रूप में बेकिंग सोडा का उपयोग कर सकते हैं। बेकिंग सोडा में पर्याप्त मात्रा में पानी मिलाकर उसका पेस्ट बना लें। 5 मिनट तक इस पेस्ट को एक्ने पर लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें। चेहरा साफ करने का यह एक कारगर घरेलू उपाय है।

एलोवेरा जेल (Aloevera gel)

एलोवेरा जेल को दस से 15 मिनट तक पिम्पल पर लगा रहने दें फिर सादे पानी से धो लें। यह पिम्पल हटाने का सबसे आसान घरेलू उपाय है।

बेसन (Gram flour)

त्वचा का पीएच (pH) लेवल बनाए रखने व त्वचा साफ करने के लिए बेसन काफी उपयोगी है। मुंहासों के दाग-धब्बे हटाने के इस उपाय के लिए 1 चम्मच बेसन, गुलाब जल व आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को दाग-धब्बों पर लगाएं और सूखने के बाद सामान्य पानी से धो लें।

टूथपेस्ट (Toothpaste)

टूथपेस्ट का उपयोग मुंहासों के दाग पर करें। ऐसा करने से आपके मुंहासें का आकार छोटा हो सकता है। ध्यान रहे कि सफेद टूथपेस्ट का ही इस्तेमाल करें, जेल टूथपेस्ट का नहीं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।