खजूर में प्रोटीन की मात्रा कितनी होती है, जानिये सेवन का तरीका और फायदे 

खजूर में प्रोटीन की मात्रा कितनी होती है, जानिये सेवन का तरीका और फायदे
खजूर में प्रोटीन की मात्रा कितनी होती है, जानिये सेवन का तरीका और फायदे

सर्दियों में खजूर (Date) का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। खजूर एक ऐसा फल है जो सेहत के लिए भी बेहद पौष्टिक होता है। खजूर में कैलोरी, कार्ब्स, फाइबर, प्रोटीन, पोटेशियम, मैग्नीशियम और कॉपर की भरपूर मात्रा होती है इसके अलावा इसमें आयरन और विटामिन भी पाए जाते हैं 100 ग्राम खजूर में 2.5 ग्राम प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। खजूर के सेवन से ताकत मिलने के साथ ही साथ कमजोरी को दूर करने की ताकत भी होती है। सर्दियों में इसको खाने से शरीर को गर्म रखने में मदद मिलती है। क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। चलिए आगे के लेख में जानते हैं खजूर को सेवन करने का सही तरीका और इससे सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में-

खजूर में प्रोटीन की मात्रा कितनी होती है, जानें सेवन का तरीका और फायदे - How much protein is in dates, know the method and benefits of consumption In Hindi

इम्यूनिटी को करे बूस्ट (Boost immunity) - सुबह खाली पेट खजूर खाने से शरीर को ताकत मिलती है। इसमें पाए जाने वाला ग्लूकोज और फ्रुक्टोज रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है। जिन लोगों को बहुत अधिक थकान महसूस होती है उन्हें सुबह 1 या 2 खजूर का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद मिलती है।

खून की कमी को करे पूरा (Complete the lack of blood) - जिन लोगों में खून की कमी होती है या उन्हें खजूर का सेवन जरूर करना चाहिए। खजूर में आयरन की मात्रा होती है जिसके सेवन से आप खून की कमी को पूरा कर सकते हैं। इसके लिए आपको नियमित खजूर का सेवन करना होगा।

पाचन तंत्र के लिए लाभदायक (Beneficial for the digestive system)- जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर रहता है उन्हें खजूर का सेवन जरूर करना चाहिए। जैसा कि हम जानते ही हैं खजूर में फाइबर की अधिक मात्रा पाई जाती है जिसके सेवन से पाचन को बहुत से फायदे मिलते हैं। इसलिए इसका सेवन पेट के लिए बहुत लाभदायक होता है। साथ ही इसके सेवन से एसिडिटी की समस्या में भी राहत मिलती है।

हड्डियां की मजबूती के लिए (For bone strength) - खजूर में कैल्शियम, सेलेनियम, मैंगनीज और कॉपर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। खजूर में मौजूद लवण हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। इसलिए इसका सेवन बहुत हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

खजूर को सेवन करने का सही तरीका - (The right way to consume dates)

खजूर का सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं, जैसे रात में इसे पानी में भिगोकर सुबह इसका खाली पेट सेवन किया जा सकता है।

रात में सोते समय एक गिलास दूध में, इसे बिना बीज के दूध में अच्छे से उबालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

रात में अगर इसको पानी में भिगोना भूल जाए, तो सुबह खाली पेट भी आप इसका सेवन कर सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki