आइस एप्पल के फायदे : Ice Apple Ke Fayde

आइस एप्पल के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
आइस एप्पल के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

आइस एप्पल (ice apple) जिसे लोग ताड़गोला के नाम से भी पहचानते हैं। आइस एप्पल में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। इसके अलावा इस फल में पानी की भी अधिकता होती है। आइस एप्पल के सेवन से आप अपना शरीर का वजन घटता सकते है। इसके साथ ही यह शरीर की अन्य परेशानियों को दूर करने में प्रभावी होता है। इसमें खनिज, विटामिंस, आयरन, जिंक, विटामिन बी 12, पोटैशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम आदि अधिक मात्रा में मौजूद होते हैं। ये सभी पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं। आइए जानते हैं आइस एप्पल खाने से सेहत को होने वाले फायदों को बारे में।

आइस एप्पल के फायदे -

1 . आइस एप्पल खाने से शरीर को हाइड्रेट (hydrate) रखता है। क्योंकि इसमें पानी की अधिकता होती है, जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देती है।

2 . आइस एप्पल के सेवन से डायबिटीज (diabetes) को कंट्रोल किया जा सकता है। दरअसल, इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, जो डायबिटीज कंट्रोल कर सकता है।

3 . प्रेग्नेंसी (pregnancy) के समय में होने वाली थकान को दूर करने के लिए आइस एप्पल का सेवन करें। इसके सेवन से आपके शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।

4 . (त्वचा) skin के लिए भी आइस एप्पल काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन की सूजन और जलन को कम कर सकते हैं।

5 . आइस एप्पल का सेवन करने से पेट में जलन और ऐंठन की परेशानी को दूर किया जा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।