जीरा पानी पीने के फायदे: Jeera Paani peene ke fayde

फोटो: Patrika
फोटो: Patrika

जीरा आप अपने खाने में इस्तेमाल करते हैं। इसका इस्तेमाल अमूमन आपके पाचन को ठीक रखने के लिए किया जाता है। इसके इस्तेमाल से आपका भोजन भी स्वादिष्ट बनता है और आपको अच्छा महसूस होता है। जीरा चबाने से एसिडिटी एवं गैस के मरीजों को भी काफी फायदा होता है।

ये भी पढ़ें: तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे: Tambe ke bartan mein paani peene ke fayde

ऐसा नहीं है कि आप जीरा सिर्फ खा सकते हैं क्योंकि जीरे को उबालकर उसके पानी का सेवन किया जा सकता है। जीरा सेहत के लिए बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर आप अपनी सेहत को ठीक रखना चाहते हैं तो आपको जीरे के पानी का सेवन दिन में एक बार करना चाहिए।

ऐसी कई बीमारियाँ होती हैं जिनके कारण इसका प्रतिदिन सेवन संभव नहीं है। ऐसे में आप सप्ताह में इसे एक दिन तो अवश्य पिएं क्योंकि पेट की सेहत अगर ठीक रहती है तो आपके शरीर की सेहत ठीक रहती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए आइए आपको बताते हैं जीरे के पानी के वो फायदे जो आपने नहीं सुने होंगे।

जीरा पानी पीने के फायदे

पेट की चर्बी और वजन घटाने में मददगार

अगर आप भी मोटापे और बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो आपको इसका सेवन करना चाहिए। इससे आपको अच्छी सेहत प्राप्त होगी और पेट की चर्बी कम होने से शरीर को जो लाभ होगा उसको शब्दों में नहीं बयां किया जा सकता है। आपका पेट आसानी से बढ़ता है लेकिन बेहद मुश्किल से कम होता है।

ये भी पढ़ें: कौन कौन से फल एक साथ नहीं खाना चाहिए: kaun kaun se fal ek saath nahin khana chahiye

डाइजेशन सुधारे

आपका डाइजेशन जब ठीक होगा तो आपका शरीर फिट महसूस करेगा। पेट में जब गैस ना बने और खाना अच्छे से पचे तो ये इस बात का संकेत है कि आपके खाने का डाइजेशन अच्छे से हुआ है। एक अच्छा पाचन तंत्र ही अच्छी सेहत के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। जीरे का पानी आपको ये प्रदान करता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है

शरीर में दोनों प्रकार के कोलेस्ट्रॉल होते हैं। एक तरफ जहाँ अच्छा कोलेस्ट्रॉल आपकी सेहत को ठीक करता है तो वहीं बुरा कोलेस्ट्रॉल सेहत को नुकसान पहुँचाता है। ऐसे में अगर आप जीरे का पानी पीते हैं तो आपको काफी फायदा होगा जो एक अच्छी बात है। शरीर में रोग कम ही रहने चाहिए क्योंकि सेहत ही जरूरी चीज है।

ये भी पढ़ें: खाना खाने के बाद नींबू पानी पीने के फायदे: Khaana Khaane ke baad neembu paani peene ke fayde