आजकल की जीवनशैली में ज्यादातर लोग गलत खान-पान का ही सेवन कर रहे हैं। जिसका सबसे ज्यादा असर स्वास्थ्य (Health) पर पड़ रहा है। आजकल ज्यादातर लोग पौष्टिक आहार की जगह जंक फूड (Junk Food) का सेवन करने लगे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जंक फूड स्वास्थ्य को कितना ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। जंक फूड खाने से कई बीमारियां हो सकती है। क्योंकि जंक फूड में पोषक तत्वों की कमी होती है। साथ ही जंक फूड में कैलोरी की बहुत ज्यादा मात्रा पाई जाती है। जानिए जंक फूड खाने के क्या-क्या नुकसान होते हैं।
जंक फूड खाने के नुकसान (Junk Food Khane Ke Nuksan In Hindi)
मोटापे के हो सकते हैं शिकार
जंक फूड का ज्यादा सेवन करने से आप मोटापा के शिकार हो सकते हैं। क्योंकि जंक फूड में फैट (Fat) की मात्रा काफी अधिक पाई जाती है। जिसके सेवन से मोटापे की शिकायत हो जाती है और मोटापा आगे जाकर कई बड़ी बीमारियों में बदल जाता है। कहते हैं कि मोटापा कई बीमारियों की जड़ होता है।
एसिडिटी की हो सकती है शिकायत
जंक फूड का ज्यादा सेवन करने से पेट संबंधी कई बीमारियां हो सकती है। जंक फूड में फाइबर की कम मात्रा पाई जाती है। साथ ही जंक फूड में ज्यादा तेल और मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए इसके सेवन से एसिडिटी (Acidity) की शिकायत हो सकती है।
डायबिटीज होने का बढ़ता है खतरा
जंक फूड में शुगर की अधिक मात्रा पाई जाती है। इसलिए डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को जंक फूड खाने की सलाह नहीं दी जाती है। जंक फूड का सेवन करने से डायबिटीज होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
लिवर के लिए हानिकारक
जंक फूड का सेवन लिवर (Liver) के लिए बहुत हानिकारक साबित होता है। क्योंकि जंक फूड के सेवन से लिवर में फैट जमा हो जाता है। जिससे लिवर कमजोर हो जाता है।
बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाता है
जंक फूड दिल की बीमारियों को भी बढ़ता है। हार्ट के मरीजों को डॉक्टर जंक फूड खाने से बिल्कुल मना कर देते हैं। क्योंकि जंक फूड के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल (Bad cholesterol) का स्तर तेजी से बढ़ता है। जिसकी वजह से हार्ट अटैक तक का खतरा बढ़ जाता है।
ब्लड प्रेशर की हो सकती है समस्या
जंक फूड का अधिक सेवन करने से ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) की शिकायत भी हो सकती है। अगर कोई व्यक्ति जंक फूड का ज्यादा सेवन करता है, तो इससे ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है। क्योंकि जंक फूड में ज्यादा नमक और तेल मसालों का इस्तेमाल किया जाता है।
पिंपल्स की हो सकती है शिकायत
जंक फूड का ज्यादा सेवन करने से त्वचा संबंधी बीमारी भी हो सकती है। अगर कोई जंक फूड का ज्यादा सेवन करता है, तो उससे पिंपल्स (Pimples) की शिकायत हो सकती है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।