कलौंजी और घी खाने के 5 फायदे

कलौंजी और घी खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
कलौंजी और घी खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

भारतीय रसोई में कलौंजी (Kalonji) का इस्तेमाल एक मसाले के रूप में किया जाता है, जो खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत को भी कई लाभ पहुंचाते है। लेकिन क्या आपने कभी कलौंजी का घी (Kalonji and Ghee) के साथ सेवन किया है। कलौंजी और घी का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कलौंजी की तरह घी भी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। कलौंजी और घी का एक साथ सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि कलौंजी में फाइबर, विटामिन बी, नियासिन, विटामिन सी, अमीनो एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं, घी में प्रोटीन, हेल्दी फैट, टामिन "ए', विटामिन "डी', विटामिन "ई, ओमेगा-3, ओमेगा-9 फैटी एसिड जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं, तो आइए जानते हैं कलौंजी और घी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

कलौंजी और घी खाने के 5 फायदे-Kalonji Aur Ghee Khane Ke Fayde In Hindi

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको कलौंजी और घी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि कलौंजी और घी का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

कलौंजी और घी का सेवन हार्ट (Heart) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कलौंजी में फाइबर पाया जाता है, तो वहीं घी ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो हार्ट को हेल्दी रखने में और हार्ट संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।

दांत होते हैं मजबूत

दांतों की समस्याओं को दूर करने के लिए कलौंजी और घी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कलौंजी और घी का सेवन करने से दांत मजबूत होते हैं। साथ ही इस मिश्रण का सेवन करने से मसूड़ों से खून आने की समस्या या पायरिया की समस्या में भी फायदा मिलता है। आप चाहे तो कलौंजी के तेल में घी मिक्स कर के दांतों पर लगा भी सकते हैं।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

कलौंजी और घी दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप इस मिश्रण का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

याददाश्त होती है तेज

कलौंजी और घी का एक साथ सेवन दिमाग के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि रोज सुबह कलौंजी और घी का सेवन करने से मस्तिष्क के विकास में फायदा मिलता है। साथ ही इस मिश्रण का सेवन करने से याददाश्त (Memory) भी तेज होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava