केला खाने के 5 फायदे

केला खाने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
केला खाने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

केला Banana का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। अक्सर लोग केले का शेक, चिप्स और सब्जी आदि के रूप में सेवन करते हैं। ये किसी भी मौसम में आसानी से मिल जाते हैं। केले में विटामिन-ए, विटामिन बी,विटामिन सी, विटामिन बी6, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। अगर किसी व्यक्ति का शरी थका और कमजोरी रहती है, तो उसके लिए केले का सेवन बहुत लाभकारी होता है। केले में 64.3 प्रतिशत पानी, 1.3 प्रतिशत प्रोटीन, 24.7 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। यह सभी तत्व एक स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी होते हैं। ये शरीर को ऊर्जावान रखता है। इसके साथ ही हमारी इम्युनिटी बूस्ट Immunity करता है। जानते हां केला खाने के फायदे।

केला खाने के 5 फायदे : Kela Khane Ke 5 Fayde In Hindi

पेट के लिए है फायदेमंद होता है - अगर आप अपना पेट सही रखना चाहते हैं, तो ऐसे में केले का सेवन करना चाहिए। केले में पेक्टिन होता है। ये एक घुलनशील फाइबर है। जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल cholesterol की मात्रा को संतुलित रखता है। केला का सेवन करना से शरीर की सूजन कम होती है। वहीं इसमें मौजूद फाइबर पेट को स्वस्थ रखता है।

डायरिया में - अगर किसी को डायरिया Diarrhoea हुआ है तो ऐसे में केले के औषधीय गुण मददगार साबित हो सकते हैं। केले में पेक्टिन पाया जाता है, जो एक प्रकार का फाइबर Fiber है। यह फाइबर बाउल मूवमेंट को नियंत्रित कर डायरिया से निजात दिलाने का काम कर सकता है।

एनीमिया की कमी - अगर किसी के शरीर में एनीमिया या खून की कमी हो जाए तो ऐसे में केला बहुत फायदा करता है।

दिल को स्वस्थ रखता है - आपको बता दें, केले में पोटैशियम होता है। जो दिल को स्वस्थ रखता है। इसके साथ ही ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है। केले के सेवन से दिल की बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है।

तनाव को दूर करता है - केले में ट्रिप्टोफैन नाम का तत्व होता है। जिससे शरीर में सेरोटोनिन बनता है। इसे हैप्पी हार्मोन के नाम से भी जाना जाता है। ये तनाव को दूर करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now