खट्टे फलों का अधिक सेवन होता है नुकसानदायक, पाएं पूरी जानकारी 

खट्टे फलों का अधिक सेवन होता है नुकसानदायक, पाएं पूरी जानकारी
खट्टे फलों का अधिक सेवन होता है नुकसानदायक, पाएं पूरी जानकारी

फलों का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता हैं। इसके सेवन से न सिर्फ हमारी सेहत बनती है बल्कि इसके सेवन से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। रोज हमें कम से कम एक फल का सेवन जरूर करना चाहिए। फलों (Fruits) में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होने से ये बहुत तरह से सेहत को फायदे पहुंचाता है। लेकिन फलों में सिट्रस की भी बहुत अधिक मात्रा पाई जाती है जिससे सेहत को फायदे की जगह कई बार नुकसान भी पहुंच सकते हैं। कुछ फल ऐसे होते हैं जिसमें खट्टापन बहुत ज्यादा होता है, जैसे संतरा (Orange), मौसम्बी, अनार, अंगूर (Grapes),नींबू आदि फलों में खट्टापन बहुत होता है। इसके अधिक सेवन से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। और वो कैसे आइए जानते हैं इस लेख में।

खट्टे फलों का अधिक सेवन होता है नुकसानदायक, पाएं पूरी जानकारी - Khatte Falon Ka Adhik Sevan Hota Hai Nuksan Dayak, Paye Puri Jankari In Hindi

एलर्जी की समस्या - खट्टे फलों के सेवन से कई बार व्यक्ति को एलर्जी (Allergies) महसूस हो सकती है। इसमें छींक आना, नाक में खुजली होना और भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अगर ऐसा कोई भी संकेत हो, तो इसका सेवन न करें।

डायरिया की समस्या - खट्टे फलों के ज्यादा सेवन से डायरिया (diarrhea) की समस्या भी हो सकती है। और वो इसलिए क्योंकि ज्यादातर खट्टे फलों में फाइबर मौजूद होता है और अगर इसका सेवन काफी ज्यादा मात्रा में किया जाए, तो ये समस्या आ सकती है।

ओरल एलर्जी सिंड्रोम - जी हां खट्टे फलों के ज्यादा सेवन से ओरल एलर्जी सिंड्रोम (oral allergy syndrome) भी हो सकता है। यानी कि गले मुंह में सूजन का होना। अधिक मात्रा में फलों के सेवन से ये समस्या हो सकती है। ऐसा कभी भी महसूस हो, तो फलों का सेवन नहीं करना चाहिए और किसी डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

एसिडिटी की समस्या - कई बार खट्टे फलों के सेवन से एसिडिटी (acidity) की समस्या भी हो सकती है। फलों में पहले से ही खट्टापन होता है और अगर इसका बहुत ज्यादा मात्रा में सेवन कर लिया जाए, तो ये और भी ज्यादा परेशानी खड़ी कर सकता है। इसके सेवन से कई बार उल्टी होने की संभावना भी बनी रहती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।