जानिए सेब खाने का सबसे सही समय, फायदे और नुकसान-Seb Khane Ka Sahi Samay, Fayde Aur Nuksan

जानिए सेब खाने का सही समय, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
जानिए सेब खाने का सही समय, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

फलों (Fruits) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि फल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। फलों में भी बात अगर सेब (Apple) की कि जाए, तो इसका सेवन स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाता है। क्योंकि सेब पोषक तत्वों का भंडार होते हैं। इसलिए इसका सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। सेब में विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं, लेकिन अगर आप सेब का सही समय पर सेवन नहीं करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को ज्यादा लाभ नहीं पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं सेब खाने का सही समय, फायदे और नुकसान क्या क्या है।

जानिए सेब खाने का सबसे सही समय, फायदे और नुकसान (Seb Khane Ka Sahi Samay, Fayde Aur Nuksan In Hindi)

सेब खाने का सही समय

सेब का सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है, वैसे तो आप सेब का सेवन सूर्यास्‍त के पहले कभी भी कर सकते हैं, लेकिन अगर आप सेब का सेवन सुबह नाश्ते के समय करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाता है। सेब का सेवन रात में नहीं करना चाहिए, क्योंकि रात में सेब को पचने में समय लगता है। जिससे आपको पेट संबंधी परेशानियां बढ़ सकती है।

सेब खाने के फायदे

- सेब एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

- सेब का सेवन हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सेब विटामिन्स और कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।

- सेब खाने से हृदय (Heart) स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है, क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा मौजूद होती है। जो हृदय रोग के जोखिम को काफी हद तक कम करने में मदद करते हैं।

- सेब का सेवन वजन कम करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो वजन को कंट्रोल करता है।

- सेब का सेवन कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि सेब पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है।

- सेब का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सेब में फाइबर की अच्छी मात्रा मौजूद होती है, जो पाचन तंत्र (Digestion) को बेहतर बनाते हैं। साथ ही कब्ज की शिकायत भी दूर होती है।

सेब खाने के नुकसान

- सेब का अधिक मात्रा में सेवन करने से डायरिया की शिकायत हो सकती है।

- सेब से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में सेब का सेवन करने से त्वचा पर दाने हो जाते हैं।

- सेब का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।