लिवर में गर्मी के 5 लक्षण: Liver me garmi ke 5 lakshan

फोटो: Healthunbox
फोटो: Healthunbox

लिवर शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है। इसमें होने वाली छोटी सी परेशानी आपकी सेहत को खराब कर सकती है। लिवर आपके शरीर में मौजूद खाने के लिए जरूरी अंग पेट के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है और आपके शरीर से बाहर जाने वाले हर खराब तत्व को भी इसके द्वारा ही बाहर किया जाता है।

ये भी पढ़ें: बॉडी की गर्मी का इलाज कैसे करें: Body ki garmi ka ilaj kaise kare?

यहाँ ये ध्यान रखें कि लिवर बाइल नाम का एक एसिड रिलीज करता है जो आपके शरीर में मौजूद खाने में से बुरी चीजों को बाहर करने में मदद करता है। लिवर में होने वाली कोई भी परेशानी आँखों के साथ साथ शरीर के अंदरूनी अंगों पर भी असर डालती है। इसलिए जरूरी है कि आप अपना ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें: कच्चे अंडे खाने के 6 फायदे: Kache ande khane ke 6 fayde

लिवर में या फिर पेट के आसपास के क्षेत्र में अगर आपको कोई परेशानी महसूस हो तो ये जान एवं मान लें कि आपके शरीर में कोई परेशानी है जिसे ठीक किया जाना बेहद जरूरी है। समय पर अगर इसका इलाज नहीं किया गया तो आपको परेशानी पेश आएगी जो कहीं से भी लाभकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें: विटामिन ई किसमें पाया जाता है?: Vitamin E kismein paaya jaata hai?

लिवर में गर्मी के 5 लक्षण

लिवर में आई सूझन - लिवर में आनेवाली सूझन भी इस बात का प्रमाण है कि सेहत में कुछ खराब है। ऐसा ना सोचें कि ये बिना जलन के हो सकता है। शरीर की त्वचा में जैसे जलन होती है वैसे ही शरीर के आंतरिक अंगों में भी जलन होती है।

काम के तरीके में बदलाव - अगर आपको जरूरत से ज्यादा थकान, त्वचा में रूखापन या आँखों के नीचे काले घेरे नजर आते हैं तो ये भी निशानी हैं कि लिवर में जलन हो रही है। ये बात हमेशा ध्यान रखें कि शरीर के अंदर होने वाले किसी भी बदलाव या परेशानी को आप पहले अपने शरीर के बाहरी अंगों में महसूस करेंगे। जब आप इनका ध्यान नहीं रखेंगे तो आपको बुरे परिणाम देखने को मिलते हैं।

पेशाब का बदला रंग - जब लिवर में जलन हो रही होगी तो आपके पेशाब का रंग बदल जाएगा। पेशाब के रंग में आए बदलाव से भी आप इस बात को समझ सकते हैं कि शरीर में कुछ गड़बड़ हो रही है। ये लिवर की तरफ से पहला लक्षण होता है कि अंदर जलन हो रही है।

बदहजमी भी लिवर में जलन का एक कारण - ऐसे कई लोग हैं जो पेट में होने वाली बदहजमी को सिर्फ एक अपच की बीमारी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसा बिल्कुल ना करें क्योंकि ये परेशानी को और मौके देने जैसा होगा।

मुँह का स्वाद बिना बुखार भी खराब होना - बुखार के समय तो मुँह का स्वाद खराब होता है लेकिन अगर आपके मुँह का स्वाद बिना बुखार भी खराब हो जाता है तो ये इस बात की निशानी है कि लिवर में जलन हो रही है और कुछ बेहद खराब स्थिति है।