बॉडी की गर्मी का इलाज कैसे करें: Body ki garmi ka ilaj kaise kare?

फोटो: Lybrate
फोटो: Lybrate

गर्मी के मौसम में ऐसा कई बार होता है कि आपके शरीर का तापमान बढ़ जाता है और उससे आपको खासा नुकसान होता है। ऐसे कई लोग या तो उच्च रक्तचाप के मरीज बन जाते हैं या कुछ को चक्कर आने लगते हैं। ये दोनों ही स्थितियाँ कहीं से भी सही नहीं हैं। आपको अपना ध्यान रखना चाहिए और अपनी सेहत को बेहतर करने का प्रयास करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: कच्चे अंडे खाने के 6 फायदे: Kache ande khane ke 6 fayde

अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें ये परेशानी हर साल पेश आती है तो आपको इसका चेकअप करवाना चाहिए क्योंकि ये एक नार्मल प्रक्रिया नहीं है। पेट में होने वाली गर्मी भी इसका एक प्रमुख कारण हो सकती है लेकिन जब तक इसकी कोई चिकित्स्कीय पुष्टि ना हो तब तक ऐसा कह पाना मुश्किल है।

ये भी पढ़ें: विटामिन ई किसमें पाया जाता है?: Vitamin E kismein paaya jaata hai?

ऐसे में ये जरूरी है कि आप अपना ध्यान रखें और खुद को कूल डाउन करने का प्रयास करें। ऐसी सेहत से जुड़ी हर परेशानी आपके लिए खराब है जो आपके नार्मल काम में भी परेशानियाँ पेश करे क्योंकि वो आपको हर दिन एक नयी मुसीबत में ले जाएगा। आइए आपको बताते हैं वो तरीके जिनसे आप खुद को कूल डाउन रख सकते हैं।

बॉडी की गर्मी का इलाज कैसे करें

ठंडा पानी - ठंडा पानी पीना आपकी सेहत के लिए अच्छा है। अगर आप खुद को रिलैक्स करना चाहते हैं तो ना सिर्फ ठंडा पानी पिएं बल्कि कुछ वक्त के लिए अपने पंजों को ठंडे पानी में डुबोकर रखें। इससे आपको काफी लाभ होगा।

विटामिन सी वाले भोजन का करे सेवन - नींबू, नारंगी या फिर संतरा खाने से आपको विटामिन सी प्राप्त होगा जो आपके शरीर से गर्मी को निकालने में मददगार होगा। इसका सेवन सेहत के लिए बेहद जरूरी है।

नारियल पानी - नारियल पानी का सेवन आपकी सेहत के लिए बेहद अच्छा है। इसे आप साल के बारह महीने पी सकते हैं क्योंकि इससे कोई नुकसान नहीं होता है। इसके सेवन से आप खुद को घमौरियों से भी बचा सकते हैं जो गर्मियों में सबसे ज्यादा होती हैं।

पुदीना - पुदीने की चटनी एवं उसका रस सेहत के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। अगर आप खुद को कूल रखना चाहते हैं तो पुदीने का सेवन करें और अगर किसी वजह से ऐसा संभव ना हो तो आप इसकी चटनी का सेवन करें।

ये भी पढ़ें: मांसपेशियों में तनाव के 6 कारण: Manspeshiyon mein tanaav ke 6 kaaran