मांसपेशियों में तनाव के 6 कारण: Manspeshiyon mein tanaav ke 6 kaaran

फोटो: Amar Ujala
फोटो: Amar Ujala

क्या आपको भी अपनी मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होता है? क्या आपको भी कोई काम करते करते ऐसा महसूस होता है कि आपकी मांसपेशियों में दर्द हो रहा है? अगर ऐसा है तो आपको अपना ध्यान रखना चाहिए क्योंकि ये छोटी सी परेशानी किसी बड़ी दिक्कत से पहले का एक माहौल हो सकता है।

ये भी पढ़ें: छाछ पीने से होते हैं ये 5 फायदे: chaach peene se hote hain ye 5 fayde

ऐसा कई बार होता है कि आप और हम खुद पर ध्यान नहीं देते हैं और उसकी वजह से कई बार या तो गलत तरह से सो जाते हैं या फिर किसी एक तरफ से ज्यादा काम लेने लग जाते हैं। इसकी वजह से काफी परेशानियाँ पेश आती हैं और आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है।

ये भी पढ़ें: कमर दर्द दूर करने के लिए 5 एक्सरसाइज: Kamar dard door karne ke liye 5 exercise

अगर आपको भी काम करते करते हाथों में जलन या अंगूठे एवं ऊंगलियों में दर्द महसूस हो रहा है तो आपको ध्यान देने की बहुत ज्यादा जरूरत है। सेहत के लिए ये दर्द हानिकारक हो सकता है जो आपके लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। ऐसे में आपको अपना उपचार करवाना चाहिए। आइए आपको बताते हैं दर्द के पीछे के प्रमुख कारण जिनपर ध्यान देकर आप सेहत ठीक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए इस वेजिटेरियन डाइट का इस्तेमाल आपके लिए अच्छा रहेगा

मांसपेशियों में तनाव के 6 कारण

शारीरिक गतिविधि - अगर आप अपने शरीर को मूव करते समय कोई भी कदम गलत कर देंगे तो उससे सेहत को नुकसान होना लाजमी है। सेहत के लिए आपको अपनी शारीरिक गतिविधि पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि एक गलती आपकी सेहत को खराब कर सकती है।

जीवन शैली - आप किस प्रकार का जीवन जीते हैं ये भी मांसपेशियों को होने वाले दर्द का एक प्रमुख कारण होती है। सेहत को होने वाला नुकसान किसी भी तरह से लाभकारी नहीं है। आपको अपनी जीवन शैली का ध्यान रखना चाहिए और खुद पर काम करना चाहिए।

चोट - चोट का होना सेहत के लिए सही नहीं है। अगर आपने अपनी चोट पर ध्यान नहीं दिया तो वो दर्द कब बड़ी परेशानी बन जाएगा आपको उसका पता भी नहीं चलेगा।

तनाव - तनाव के कारण भी मांसपेशियों में परेशानी होती है। आपको ये ध्यान देना चाहिए कि आप ऐसा कुछ भी ना करें जिससे तनाव बढ़े क्योंकि तनाव मांसपेशियों को नुकसान पहुंचाता है।

एक ही स्थिति में रहना - अगर आप किसी भी एक तरफ होकर सो जाएंगे या लेट जाएंगे तो आपको खासी परेशानी होगी जो अच्छी बात नहीं है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपना ध्यान रखें और अपने काम को सही प्रकार से करें ताकि मांसपेशियों में खिंचाव ना हो।

वजन उठाना - ऐसे कई लोग होते हैं जिनको वजन उठाते ही एक दर्द की आहट होती है। ये दर्द सेहत के लिए सही नहीं है और लोगों को इसका ध्यान रखना चाहिए।