लीवर को मजबूत करने के लिए क्या खाना चाहिए: Liver Ko Majboot Karne Ke Liye Kya Khaana Chahiye

फोटो: Ayurveda India
फोटो: Ayurveda India

लिवर को फिट रखना हमारी जिम्मेदारी है क्योंकि अगर इसको कोई दिक्कत पेश आई तो शरीर से मल का निकास बंद हो जाएगा। ऐसा मुमकिन है कि आपको ये बात हैरान करने वाली लगे और आपने अबतक अपने लिवर के बारे में इतना ध्यान से नहीं सोचा हो पर चिकित्सा पद्द्ति के अनुसार ये बात पूरी तरह से सच है।

ये भी पढ़ें: बालों को घना बनाने के लिए क्या खाना चाहिए: Baalon Ko Ghana Banane Ke Liye Kya Khaana Chahiye

अगर आपके लिवर में दिक्कत होती है तो शरीर में बनने वाले अम्ल अर्थात एसिड और केमिकल लेवल की स्थिति अस्त व्यस्त हो जाएगी। ये आपके खून में केमिकल लेवल को नियंत्रित करता है और बाइल नाम के एक पदार्थ को छोड़ता है। इसके कारण ही लिवर के रास्ते गैर जरूरी चीजें शरीर से बाहर जाने के लिए आगे बढ़ती हैं।

पेट और आंत से निकलने वाला खून लिवर से होकर जाता है। लिवर की कमजोरी होने पर इंसान के लिए अपनी सेहत को ठीक रख पाना मुश्किल होता है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं उन चीजों के बारे में जिनका सेवन करके आप अपने लिवर को हमेशा फिट और एक्टिव रख सकते हैं।

लीवर को मजबूत करने के लिए क्या खाना चाहिए

लहसुन का इस्तेमाल करें

लहसुन में एंटी ऑक्सीडेंट (Anti Oxidant) होते हैं और इसकी मदद से आप अपने लिवर को ठीक रख सकते हैं। हमारे शरीर के लिए एंटी ऑक्सीडेंट बेहद जरूरी होते हैं और इसलिए आपको इसका सेवन करना चाहिए ताकि आपका लिवर फिट रहे और आप बीमारियों को खुद से दूर रख सकें।

ये भी पढ़ें: शुगर में मौसमी का जूस पीना चाहिए या नहीं: Sugar mein mausami ka juice peena chahiye ya nahin

पपीता खाएं

पेट के लिए पपीता बेहद लाभकारी माना जाता है और ये बात लिवर पर भी लागू होती है। पपीता खाने से आपको अच्छा महसूस होगा और आपके लिवर को वो जरूरी मिनरल्स भी प्राप्त हो जाएंगे जो उसके सही काम करने के लिए जरूरी हैं। ऐसे में आप अपना ध्यान रखें और पपीता अवश्य खाएं।

पालक का सेवन करें

एक बात जो हम सबने कई बार सुनी है वो ये कि हरी पत्तेदार सब्जियाँ खाना आपके लिए लाभकारी है। इसके बावजूद हम में से कई लोग फास्ट फूड या फिर उन चीजों का सेवन करते हैं जिससे सेहत को नुकसान होता है। अगर आप पालक का सेवन करेंगे तो उससे आपको काफी लाभ होगा और लिवर भी फिट रहेगा।

ये भी पढ़ें: आंखों के नीचे डार्क सर्कल हटाने के 3 घरेलू उपाय: Aankhon ke neeche dark circle hatane ke 3 gharelu upaay

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Amit Shukla