मखाना खाने के अनेक फायदे- Makhana Khane Ke Anek Fayde

मखाना खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
मखाना खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

मखाना (Makhana) खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है, साथ ही मखाना का सेवन सेहत को भी अनेकों लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मखाना पोषक तत्वों से भरपूर होता है। मखाना को ज्यादातर लोग एक स्नैक्रस के तौर पर खाना पसंद करते हैं। मखाने में कोलेस्ट्रॉल और सोडियम की मात्रा काफी कम होती है, जो सेहत के लिहाज से लाभदायक साबित होते हैं। मखाने का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा भी मिलता है। क्योंकि मखाने में कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस, विटामिंस और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसके अलावा मखाना में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी- बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। आइए जानते हैं मखाना खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

मखाना खाने के अनेक फायदे- Makhana Khane Ke Anek Fayde In Hindi

1- मखाना में कैल्शियम पाया जाता है, इसलिए मखाने का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद माना जाता है। मखाने का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। जिससे हड्डियों संबंधी बीमारी का खतरा काफी हद तक कम होता है।

2- मखाने का सेवन हार्ट (Heart) के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि मखाना में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, इसलिए अगर आप मखाने का सेवन करते हैं, तो इससे हार्ट मजबूत होता है। साथ ही हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

3- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है। इसलिए ऐसे में डायबिटीज के मरीज अगर मखाने का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि मखाने का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

4- मखाना एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए मखाने का सेवन स्किन (Skin) के लिए भी लाभदायक साबित होता है। मखाने का सेवन करने से स्किन हेल्दी रहती है और स्किन संबंधी समस्या भी दूर होती है।

5- अगर आपको अक्सर तनाव (Stress) रहता है, तो आपके लिए मखाने का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अगर आप मखाना खाने के बाद एक गिलास दूध पी लेते हैं, तो इससे स्ट्रेस कम होता है।

6- मखाने का सेवन मांसपेशियों (Muscles) के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि मखाने में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए मखाने का सेवन करने से मांसपेशियां मजबूत होती है।

7- जिन लोगों को अक्सर कमजोरी (Weakness) महसूस होती है, उनके लिए मखाने का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अगर आप रोजाना मखाने का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है। जिससे कमजोरी महसूस नहीं होती है।

8- मखाने का सेवन किडनी (Kidney) के लिए भी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि यह किडनी की कार्य क्षमता को बढ़ा कर उनकी क्रिया को सामान्य बनाये रखने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।