आम (Mango) एक ऐसा फल है, जिसका सेवन करना हर किसी को पसंद होता है फिर चाहे वो बच्चे हो या बड़े। शायद यही वजह है कि आम को फलों का राजा कहा जाता है। आम फाइबर से भरपूर होता है। आम के सेवन से सेहत पर कई लाभ (Mango benefits) होते हैं। अक्सर, लोग आम खाकर उसकी गुठली को फेंक देते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि आम के साथ ही इसकी गुठली में भी कई फायदे छिपे हुए हैं? आम की गुठली सेहत संबंधित कई समस्याओं (aam ki guthli ke fayde) को ठीक करती है। जानते हैं आम की गुठली के फायदों (Mango kernels benefits) के बारे में।
आम की गुठली के फायदे : Benefits Of Mango Seeds In Hindi
दस्त या डायरिया से बचाए - दस्त और डायरिया जैसी समस्याओं को रोकने के लिए आम की गुठली (Mango guthli benfits) को चूर्ण के रूप में लेने की सलाह दी जाती है। इसके लिए आप आम की गुठली को अच्छी तरह से सुखाकर पीस लें। इसके बाद पाउडर थोड़ा मोटा ही तैयार करें। अब इस चूर्ण को एक गिलास पानी में मिलाएं। इसमें थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं। फिर एक बार में 1 ग्राम पाउडर का अधिक सेवन ना करें। डायरिया की समस्या दूर हो जाएगी।
कोलोस्ट्रॉल लेवल घटाए - आम की गुठली (aam ki guthli ke fayde) रक्त संचरण को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है। इससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल (cholesterol level) कम होता है। बता दें, आम की गुठली के पाउडर का सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकते हैं। साथ ही यह शरीर में रक्त शर्करा के स्तर (blood sugar level) को नियंत्रित करता है।
पाचन शक्ति बढ़ाए - जिन लोगों को अक्सर एसिडिटी (acidity) की समस्या रहती हैं, उनके लिए आम की गुठली का चूर्ण एक बेहतरीन घरेलू उपचार हो सकता है। आम की गुठली फेनोल (phenols) और फेनोलिक यौगिकों (phenolic compounds) से भरी होती है, जो पाचन digestion में सहायता करती है। एंटीऑक्सिडेंट होने के कारण, इसके पाउडर का सेवन भी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।
तनाव दूर करने के लिए - आज के समय में लोगों में तनाव की बढ़ती समस्या बहुत बड़ी परेशानी का कारण बनती जा रही है। ऐसे में अगर आप आम की गुठली का उपयोग करते हैं, तो इसे बहुत लाभ मिलता है। क्योंकि आम की गुठली में एंटीऑक्सीडेंट antioxidant भरपूर होती है, जो तनाव को कम करने में हमारी मदद करता है। अगर आप आम की गुठलियों को पाउडर या फिर आम की गुठलियों के तेल का इस्तेमाल करते है, तो आपको तनाव से मुक्ति मिलती है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।