मैडिटेशन के 8 फायदे: meditation ke 8 fayde

फोटो: gondanewslive
फोटो: gondanewslive

मैडिटेशन करने के कई तरीके हैं और हर कोई अपनी सहूलियत के आधार पर मैडिटेशन करता है। यहाँ ये जान लेना जरूरी है कि जब आप अपनी सेहत को ठीक रखते हैं तो मैडिटेशन का प्रभाव और भी बेहतर होता है। इसके बावजूद ऐसा कई बार होता है कि आपके द्वारा किया गया मैडिटेशन आपको कोई फल नहीं प्रदान करता है।

ये भी पढ़ें: मेडिटेशन कैसे करें: meditation kaise kare?

इसकी एक बड़ी वजह है आपकी जीवनशैली जो आपको या तो अच्छा या कमजोर बनाती है। अगर आप मैडिटेशन को ठीक तरीके से नहीं करते हैं तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ता है जो बिल्कुल भी सही नहीं है। मैडिटेशन का मकसद सेहत को अच्छा करना है, बुरा करना नहीं। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि आप ऐसा क्या कर सकते हैं जिससे आपको मैडिटेशन से लाभ हो और मैडिटेशन से कौन से लाभ होते हैं वो हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: Yoga tips: kapalbhati kaise kare: योग टिप्स: कपालभाति कैसे करे

मैडिटेशन के 8 फायदे

मैडिटेशन के 8 फायदे जानकर आप भी इसको करना शुरू कर देंगे:

(1) तनाव को कम करता है - मैडिटेशन आपको तनाव को कम करने में मदद करता है। अगर आपको मैडिटेशन से पहले किसी भी प्रकार का तनाव होता था तो वो इसको करने के बाद कम हो जाएगा।

(2) बेवजह चिंता करना कम हो जाता है - इससे आपको चिंता करने की आदत से आराम मिलता है। हम में से कई लोग इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं कि लोग क्या कहेंगे या फोबिया के कारण हम किसी काम को करने से ड़रते हैं लेकिन मैडिटेशन से आप चिंता करना कम कर देते हैं।

(3) इमोशनल हेल्थ को ठीक करता है - अगर आपको इमोशनल लेवल पर कोई परेशानी पेश आती है तो वो इससे दूर हो जाती है। इमोशनल हेल्थ को ठीक करने में मैडिटेशन बेहद कारगर है।

(4) सेल्फ वैल्यू बेहतर करता है - इंसान को उसकी सेल्फ वर्थ पता हो तो वो कुछ भी कर सकता है। मैडिटेशन आपको वो प्राप्त करने में मदद करता है।

(5) फोकस बढ़ाता है - अगर अबतक आपको चीजों पर फोकस करने में परेशानी पेश आ रही थी तो वो मैडिटेशन से दूर हो जाती है। फोकस से आप किसी भी काम को सही तरह और समय पर कर पाते हैं।

(6) भूलने की परेशानी दूर होती है - अगर आप भूलने की आदत के शिकार हैं तो वो परेशानी भी मैडिटेशन से दूर होती है। इस कारण से मैडिटेशन को काफी जरूरी और कारगर माना जाता है।

(7) मैडिटेशन आपको दयालु बनाता है - मैडिटेशन से आपके मन में दया के भाव बढ़ते हैं क्योंकि आपका मन शांत होता है और खुद को सुकून महसूस होता है।

(8) नींद में सुधार एवं ब्लड प्रेशर कम होता है - ये दोनों चीजें जब नियंत्रित हों तो इंसान को सबसे अच्छा महसूस होता है। इसको देखते हुए आपको मैडिटेशन करना ही चाहिए।

ये भी पढ़ें: जिंदगी में हमेशा खुश रहने के लिए इन आदतों को जीवन का हिस्सा बनाएं