मूली के पत्तों का जूस पीने के 3 फायदे : Muli Ke Patte Ka Juice Peene Ke 3 Fayde

मूली के पत्तों का जूस पीने के फायदे (फोटो - thehealthsite)
मूली के पत्तों का जूस पीने के फायदे (फोटो - thehealthsite)

लोग ठंड के मौसम में अक्सर मूली का सेवन करते हैं कोई सलाद के रूप में तो कोई मूली के पराठे बनाकर खाता है। लेकिन क्या कभी मूली के पत्तों का सेवन तो किया है। कभी सोचा है कि इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ क्या हैं। मानों या न मानों वास्तव में मूली की तुलना में अधिक पोषक तत्व पत्तों में होते हैं। जो कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। मूली के पत्तो में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, क्लोरीन, सोडियम, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन सी, बी, ए और क्लोरीन की मात्रा होती है। इन पत्तों को खाने से कई हेल्थ प्रॉब्लम से बचा जा सकता हैं। आइए जानते हैं मूली के पत्तों का जूस पीने से क्या फायदे मिलते हैं।

मूली के पत्तों का जूस पीने के 3 फायदे - Muli Ke Patte Ka Juice Peene Ke 3 Fayde In Hindi

डाइजेशन करें ठीक - मूली के पत्तों (Radish Leaves) में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। जिस व्यक्ति का डाइजेशन ठीक नहीं रहता है उसे रोजाना मूली के पत्तों (Radish Leaves) से बने जूस का सेवन करना चाहिए।

ब्लड प्रेशर के लिए - मूली के पत्तों में सोडियम होता है, जो शरीर में नमक की कमी को पूरा करने का काम करता है। मूली के पत्तों का जूस लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी बेहद लाभकारी है। इसमें मौजूद एंथेकाइनिन दिल के लिए फायदेमंद होता है।

कब्ज की समस्या के लिए - मूली के पत्तों में फाइबर अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। जिससे व्यक्ति को कब्ज की परेशानी में राहत मिलती है। मूली के पत्तों के जूस पानी और मिश्री के साथ पीने से पीलिया रोग में भी लाभ मिलने के साथ बालों का झड़ना भी कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Be the first one to comment