मसल्स बनाने के 5 तरीके: Muscles banane ke 5 tarike

फोटो: India.com
फोटो: India.com

मसल्स बनाना हर कोई चाहता है क्योंकि उससे आपका शरीर काफी अलग लगता है। यदि आप देखेंगे तो ये पाएंगे कि शरीर में आनेवाले कट्स से आपके व्यक्तित्व में एक बड़ा बदलाव आता है। यहाँ ये जान लेना जरूरी है कि आप मसल्स एवं बॉडी बनाने के बारे में पहले जांच लें क्योंकि कुछ लोगों का शरीर ज्यादा वजन एवं अन्य एक्सरसाइज नहीं कर पाता है।

ये भी पढ़ें: मैडिटेशन के 8 फायदे: meditation ke 8 fayde

ऐसे में जरूरी है कि आप सही चीजों का सेवन करें क्योंकि मसल्स बनाना आसान नहीं है और एक गलत प्रयास आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। अगर आप ऐसी किसी धारणा को सच मानते हैं जिसके मुताबिक कुछ गलत खाने से ही मसल्स बनते हैं तो आपको बताते चलें कि ऐसा नहीं है। इसको ध्यान में रखते हुए आइए नजर डालते हैं उन चीजों पर जिनको करके आप अच्छी मसल्स पा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: मेडिटेशन कैसे करें: meditation kaise kare?

मसल्स बनाने के 5 तरीके

मसल्स को बनाने के लिए आप इन चीजों को जीवन का हिस्सा बनाएं:

कंपाउंड एक्सरसाइज - माशपेशियों के ठीक होने से आपकी मसल्स अच्छी बनेंगी। इसलिए ये जरूरी है कि आप खुद का ध्यान रखें और ऐसी एक्सरसाइज करें जिससे मांसपेशियों में खिचाव आए लेकिन वो ऐसी स्थिति का खिंचाव ना हो जो मांसपेशियों में सूजन ले आए।

सुबह एक्सरसाइज करें - एक्सरसाइज करने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि वो आपको चुस्त दुरुस्त रखता है। ऐसे में जरूरी है कि आप सुबह सुबह एक्सरसाइज करें क्योंकि उस समय शरीर बेहद अच्छा महसूस करता है।

चटपटे भोजन का सेवन ना करें - चटपटे भोजन का सेवन करना सेहत के लिए ठीक नहीं है। ये जरूरी है कि आप सिर्फ ऐसा भोजन करें जो सेहत को लगे जबान को नहीं। जबान को लगने वाला भोजन सिर्फ नुकसान ही देता है।

पानी पिएं - पानी पीना हमेशा ही अच्छा माना गया है। जब आप पानी पीते हैं तो आप बेहतर महसूस करते हैं। पानी की कमी कई बीमारियों को जन्म देती है जबकि उसकी पूर्ति सेहत को बेहतर बनाए रखती है और ये मसल्स को बनाने में सबसे ज्यादा मददगार एवं जरूरी है।

सही समय की नींद लें - अगर आप सेहत को बेहतर रखना चाहते हैं और मसल्स के लिए जरूरी एनर्जी एवं एक्सरसाइज के लिए वो जोश बरकरार रखना चाहते हैं तो आपको आठ घंटे की नींद लेनी ही चाहिए।

ये भी पढ़ें: Yoga tips: kapalbhati kaise kare: योग टिप्स: कपालभाति कैसे करे

Edited by Amit Shukla
Be the first one to comment