नारियल खाने से सेहत को मिलते हैं ये 9 फायदे

नारियल खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
नारियल खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

नारियल (Coconut) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि नारियल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। नारियल का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि नारियल में कॉपर, सेलेनियम, आयरन, फास्फोरस, पौटेशियम, मैग्नीशियम, जिंक, फोलेट, विटामिन सी और थायमिन जैसे तत्व पाए जाते हैं। साथ ही नारियल एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुणों से भी भरपूर होता है। जो शरीर को स्वस्थ रखने में काफी मददगार साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं नारियल खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

नारियल खाने से सेहत को मिलते हैं ये 9 फायदे-Benefits Of Eating Coconut In Hindi

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको नारियल का सेवन करना चाहिए। क्योंकि नारियल में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो वजन को कम करने में मददगार साबित होता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

नारियल का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि नारियल एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है और स्किन को स्वस्थ रखता है।

कब्ज में फायदेमंद

कब्ज (Constipation) की शिकायत होने पर नारियल का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि नारियल फाइबर से भरपूर होता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

एंटी ऑक्सीडेंट से होता है भरपूर

नारियल एंटीऑक्सीडेंट्स (Anti Oxidant) गुणों से भरपूर होता है और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।

अनिद्रा की शिकायत होती है दूर

कच्चे नारियल का सेवन करने से अनिद्रा (Insomnia) की शिकायत भी दूर होती है। इसलिए अगर किसी को नींद न आने की शिकायत है, तो उसे रोजाना कच्चे नारियल का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन बी तनाव को कम करने में मददगार साबित होता है, जिससे नींद अच्छी आती है।

पेट के लिए फायदेमंद

नारियल खाना पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नारियल में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। जो पाचन तंत्र (digestion) को मजबूत बनाता है। साथ ही पेट से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

नारियल एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

नकसीर में फायदेमंद

नकसीर की शिकायत होने पर नारियल का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अगर आप नारियल के टुकड़े का मिश्री के साथ सेवन करते हैं, तो इससे नकसीर की समस्या से छुटकारा मिलता है।

उल्टी में फायदेमंद

उल्टी महसूस होने पर नारियल का सेवन लाभकारी साबित होता है। जी हां अगर आप नारियल के एक टुकड़े को चाबकर खाते हैं, तो इससे उल्टी की समस्या से छुटकारा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।