नीम और गिलोय के फायदे: Neem Aur Giloy Ke Fayde

फोटो- healthdear
फोटो- healthdear

हर किसी ने सुना होगा कि गिलोय और नीम दोनों का ही सेवन सेहत के लिए अच्छा होता है। इससे शरीर को कई लाभ मिलते हैं। इनके सेवन से खून को साफ रखा जा सकता है और शुगर के मरीज के लिए बहुत ही लाभकारी है।

अगर एक बार किसी को डायबिटीज की बीमारी हो जाए तो इसे प्रबंधित करना इतना आसान नहीं है, लेकिन नीम और गिलोय जूस जैसे स्वस्थ घरेलू नुस्खों से आप अपने ब्लड शुगर स्पाइक्स को रोक सकते हैं। भले ही यह जड़ी-बूटी कई गुणों से भरपूर हैं, लेकिन किसी भी डायबिटीज मरीज को इसे अपने आहार में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए। जानते हैं नीम और गिलोय के लाभ।

नीम औऱ गिलोय से होने वाले लाभ -

नीम एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जो शुगर की बीमारी सहित कई स्वस्थ स्थितियों को ठीक करने के लिए जानी जाती है। नीम के पत्तों में मौजूद ट्राइटरपेनॉइड, एंटी वायरल यौगिकों, फ्लेवेनॉइड्स और ग्लाइकोसाइड्स ब्लड शुगर को कम करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से आपका ग्लूकोज लेवल भी नियंत्रण में रहता है

वहीं गिलोय जैसी आयुर्वेदिक जड़ी बूटी के गुणों से हर कोई परिचित है। गिलोय का रस पीने से हाई ब्लड शुगर लेवल सही बना रहता है।

नीम-गिलोय का जूस बनाने की विधि -

नीम औऱ गिलोय का जूस बनाने के लिए सबसे पहले 10 से 15- नीम के पत्ते और एक बड़ा चम्मच सूखा गिलोय पाउडर लें। इसमें आधा इंच - अदरक कद्दूकस किया हुआ, 10 पुदीने के पत्ते, 2 चम्मच नमक और 1 चम्मच काली मिर्च डाल कर मिक्स कर लें। इस पेस्ट में हल्का सा पानी मिला लें और इस जूस को छान लें फिर इसका सेवन करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।