ओट्स कब खाना चाहिए: Oats kab khana chahiye

फोटो: Healthunbox
फोटो: Healthunbox

ओट्स को खाने का कोई नियत समय नहीं होता है क्योंकि आप किसी भी समय इसका सेवन कर सकते हैं। ये बात और है कि इसका सेवन अमूमन नाश्ते के समय किया जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसमें फाइबर के साथ साथ अन्य जरूरी पदार्थ भी होते हैं जो आपकी सेहत के लिए लाभकारी होते हैं।

ये भी पढ़ें: ओट्स खाने के 7 फायदे: Oats khane ke 7 fayde

सेहत के लिए मैग्नीशियम, एवं कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट जरूरी होते हैं पर इन्हें सही मात्रा में बेहद कम ही चीजों में पाया जाता है। इसलिए ये जरूरी है कि आप इसका ध्यान रखें और ओट्स को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। हम सब बाहर का एवं बेवजह की चीजों का सेवन कुछ अधिक करते हैं।

ये भी पढ़ें: किस विटामिन की कमी से पिगमेंटेशन होता है: Kis vitamin ki kami se pigmentation hota hai

ये एक बड़ा कारण है कि हमारे शरीर में इतनी सारी बीमारियाँ हैं और हम चाह कर भी इनसे नहीं बच पा रहे हैं। अगर आपको भी अपनी सेहत पसंद है तो आपको इसका सेवन करना चाहिए क्योंकि ना सिर्फ ये फिटनेस के लिए अच्छी है बल्कि आपके शरीर को भी खासा लाभ पहुंचाती है।

ओट्स कब खाना चाहिए

ओट्स को अमूमन सुबह खाना चाहिए, पर ऐसा कोई नियम नहीं है कि आप इसे दिन के किसी अन्य समय नहीं खा सकते हैं। ओट्स के सेवन से आपकी सेहत अच्छी हो जाती है और आप बाहर की चीजें कम खाते हैं। ऐसे में आप इन चीजों का इस्तेमाल करके अपने ओट्स के अनुभव को अच्छा कर सकते हैं:

ये भी पढ़ें: हाथ-पैरों में कमजोरी झुनझुनी का एहसास होना है किस बीमारी के लक्षण: haath pairon mein kamjori jhunjhuni ka ehsas hona hai kis beemaari ke lakshan

ताजे फल एवं दूध के साथ खाएं ओट्स

गर्म दूध के साथ ताजे फल एवं दूध मिलाकर आप इसका सेवन कर सकते हैं। ये आपकी सेहत को अच्छा करेगा और आपको काफी फिट भी रखेगा।

उथप्पम

जी हाँ, ओट्स के उथप्पम बनाकर खाएंगे तो आपको ना तो बोरियत महसूस होगी और ना ही अजीब लगेगा। सेहत के लिए ये ना सिर्फ हेल्थी है बल्कि ये शरीर के लिए पौष्टिक भी है।

लंच में ओट्स की खिचड़ी

ओट्स की खिचड़ी बनाकर भी आप खुद के लिए कुछ बेहद पौष्टिक बना सकते हैं। ओट्स की खिचड़ी आपकी सेहत के लिए अच्छी है और वो आपको काफी अच्छा अनुभव प्रदान करेगी।

ओट्स इडली भी है एक अच्छा विकल्प

अगर ओट्स की खिचड़ी बन सकती है तो फिर इडली भी बनाई जा सकती है। ऐसे में अगर आप ओट्स इडली बनाते हैं तो ये ना सिर्फ सेहतमंद होगा बल्कि पेट के लिए फायदेमंद भी होगा।

Edited by Amit Shukla