ओट्स खाने के 7 फायदे: Oats khane ke 7 fayde

फोटो: HealthFayde
फोटो: HealthFayde

ओट्स को खाना हर प्रकार से लाभकारी है पर कई बार ऐसा होता है जब हम इसका सेवन नहीं करते हैं। ऐसा तब होता है जब आप अच्छी तरह से खाने का सेवन ना कर रहे हों और उसकी वजह से आप अपने शरीर को नुकसान पहुँचा रहे होते हैं। सेहत और उससे जुड़े मिथकों के बीच अच्छा भोजन ना करना भी एक कारण है जिसकी वजह से आपकी तबियत सही नहीं रहती है।

ये भी पढ़ें: किस विटामिन की कमी से पिगमेंटेशन होता है: Kis vitamin ki kami se pigmentation hota hai

ओट्स को हर कोई खा सकता है। ये वो भोजन है जिसको करने से आप शरीर में कैलोरी और अन्य जरूरी तत्वों को सही मात्रा में प्राप्त कर सकते हैं। इसके बावजूद ऐसा कई बार होता है कि आप और हम अपनी सेहत को नजरअंदाज करते हैं और उसकी वजह से हमें डॉक्टर्स की क्लिनिक में जाना पड़ता है।

ये भी पढ़ें: हाथ-पैरों में कमजोरी झुनझुनी का एहसास होना है किस बीमारी के लक्षण: haath pairon mein kamjori jhunjhuni ka ehsas hona hai kis beemaari ke lakshan

ये कहीं से भी सही नहीं है पर अमूमन ऐसा सिर्फ तब होता है जब हम गलत आदतों को अपने जीवन का हिस्सा बना लेते हैं। सेहत ही सबसे बड़ी नियामत है और वो हम सब जानते हैं लेकिन उसके बावजूद हम सेहत पर ध्यान नहीं देते हैं जो परेशानी का सबसे बड़ा कारण है। कोरोना वायरस के दौर में सेहत को ठीक रखना ही सबसे ज्यादा जरूरी है।

ओट्स खाने के 7 फायदे

हाई ब्लड प्रेशर में दिलाए आराम

ओट्स में फाइबर होते हैं जो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर करने में सहायक है। हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति सिर्फ तब बनती है जब आप अपने गुस्से या नमक के सेवन पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं।

डायबिटीज को रखे नियंत्रण में

डायबिटीज में भी लेमन ओट्स खाना सबसे ज्यादा लाभकारी माना जाता है। इसके सेवन से डायबिटीज की समस्या दूर रहती है या कंट्रोल में रहती है और साथ ही बार बार भूख भी नहीं लगती है।

हार्ट पेशेंट्स के लिए लाभकारी

ओट्स खाने से आप बीटा ग्लूकैन फाइबर का सेवन करते हैं जो कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रखता है और इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट एवनेथ्रामाइड्स एलडीए हार्ट अटैक को रोकने में मददगार है।

कब्ज से दूरी

अनसॉल्यूब्ल फाइबर के कारण आप कब्ज से भी खुद को बचा पाते हैं और पाचन शक्ति में भी फायदा मिलता है। इससे आपके शरीर में जरूरी मिनरल्स की पूर्ति होती रहती है।

दमकती त्वचा के लिए खाएं ओट्स

त्वचा का रूखापन दूर करने में ओट्स बेहद लाभकारी है। आप रूखेपन के कारण अपने शरीर की त्वचा में एक बड़ा बदलाव देख सकते हैं जिसे ओट्स के सेवन से दूर किया जा सकता है।

वजन करे कम

वजन को कम करना आजकल सबकी लिस्ट में होता है और अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो ऐसा किया जा सकता है। ओट्स में फाइबर होते हैं जो वजन को कम करने में मदद करते हैं।

तनाव को कम करने में मददगार

फाइबर और मैग्नीशियम के गुणों से भरपूर ओट्स आपके शरीर में सेरोटोनिन की कमी को पूरा करता है। सेरोटोनिन की कमी से आपको तनाव महसूस होता है और बुरे विचार मन में आते हैं। ओट्स आपकी सेहत को ठीक कर देता है जो एक अच्छी बात है।

ये भी पढ़ें: फलों और सब्जियों में विटामिन की सूची: Falon aur sabjiyon mein vitamin ki soochi

Edited by Amit Shukla